रेखा चंदेल/झंडूता। महिला विमर्श समिति जिला बिलासपुर द्वारा जगन पैलेस घुमारवीं में ऑपरेशन सिंदूर-विजय भारत महिला संगोष्ठी आयोजित की गई।
इसमें महिला विमर्श जिला संयोजिका पूर्णिमा मन्हास, मुख्य वाचिका रचना चंदेल, बिलासपुर एम्स हॉस्पिटल नर्सिंग सुपरीटेंडेंट किरण मुख्य अतिथि के रूप से उपस्थित रहे।
इसमें महिला सशक्तिकरण देखने को मिला। कम से कम 500 महिलाओं ने इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई साथ में महिलाओं को उनकी शक्ति के बारे में जागरूक किया गया। मुख्य वक्ता रचना चंदेल द्वारा बहुत ही प्रभावशाली भाषण व कविता के द्वारा महिलाओं को उनकी शक्ति के बारे में अवगत करवाया गया।
इसमें बहुत सी महिलाओं को सम्मानित किया गया जो कि सैनिकों के परिवार से संबंध रखती थी और देश पर मर मिटने वाले उन सैनिकों को याद किया गया जो इस देश की सेवा करते-करते शहीद हो गए।
इसमें बहुत ही जानी-मानी हस्तियों ने भी भाग लिया साथ ही बेटियों को सुंदर बनाने की जगह शक्तिशाली बनने पर कहा गया तथा रानी लक्ष्मीबाई के रूप में सभी लड़कियों को बनाने को कहा गया।
जैसे 1857 में लक्ष्मीबाई को हथियारों के साथ देखा था वैसे ही आज की लड़की को होना चाहिए यह सब इस कार्यक्रम में नारी शक्ति करण को जागरूक किया गया।