Breaking News

  • लॉरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में मनाया विश्व फार्मासिस्ट दिवस, निकली भव्य रैली-किए नुक्कड़ नाटक
  • हमीरपुर के SP बलवीर सिंह को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ा सम्मान : देश के TOP-25 एसपी में शामिल
  • हिमाचल में सरकारी नौकरी : HPPSC ने कृषि विकास अधिकारी के पदों पर निकाली भर्ती
  • हिमाचल में भारी से बहुत भारी और भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी-डिटेल में जानें
  • देहरा के दरकाटा के नितिन कुमार की करें मदद, गंभीर किडनी बीमारी से हैं पीड़ित
  • HPRCA : साइकोलॉजी शिक्षक भर्ती का फाइनल रिजल्ट घोषित, 68 उम्मीदवार चयनित
  • मैक्लोडगंज : विदेशी नागरिकों के C-Form न भरने पर गेस्ट हाउस और होमस्टे के खिलाफ FIR
  • कांगड़ा : सुदहेड़ खास में पुलिस ने रोकी ऑल्टो कार, 5.92 ग्राम चिट्टे के साथ दो युवक गिरफ्तार
  • ऑटो कंपोनेंट निर्माता प्रतिष्ठित कंपनी में अप्रेंटिसशिप का मौका, ITI मंडी में 25 सितंबर को कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव
  • बड़सर में फ्लोर स्टाफ के 100 पदों के लिए होंगे साक्षात्कार, नालागढ़ की कंपनी में भरे जाएंगे पद

बैजनाथ हत्या मामला : शादीशुदा महिला के साथ था अफेयर, पति ने ले ली जान

ewn24 news choice of himachal 02 Nov,2025 3:25 pm


    बैजनाथ। कांगड़ा जिला के बैजनाथ क्षेत्र में एक व्यक्ति की हत्या के मामले की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है और आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है।

    दरअसल ये मामला शादीशुदा लोगों के बीच प्रेम प्रसंग का था जिसके चलते महिला के पति ने व्यक्ति की जान ले ली। पूरा मामला क्या है जानिए विस्तार से ...


    हिमाचल : नेपाल जा रहा ट्रैवलर कुमारसैन में पलटा, 29 लोग घायल



    जानकारी के अनुसार, थाना बैजनाथ के अंतर्गत 29 अक्टूबर 2025 को राजिन्द्रनगर (छेक) से रूपेहड़ गांव की ओर जाने वाले लिंक रोड के पास रवि कुमार (43) पुत्र स्वर्गीय भीम सेन, निवासी राजिन्द्रनगर (छेक), तहसील व थाना बैजनाथ, जिला कांगड़ा का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पाया गया।


    कांगड़ा : चरस मामले में तीसरा व मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, कुल्लू से दबोचा  



    इस संबंध में मृतक के भाई शशि कुमार पुत्र स्व. भीम सेन, निवासी राजिन्द्रा नगर (छेक), तहसील बैजनाथ, जिला कांगड़ा के व्यान पर थाना बैजनाथ में एफआईआर संख्या 145/25 दिनांक 29.10.2025 धारा 103 भारतीय दंड संहिता (BNS) के अंतर्गत पंजीकृत की गई।

    सूचना प्राप्त होने पर RFSL धर्मशाला की टीम को घटनास्थल पर बुलाया गया। टीम द्वारा वैज्ञानिक एवं फोरैन्सिक जांच की गई तथा मौके से आवश्यक भौतिक साक्ष्य एकत्रित किए गए। मृतक का पोस्टमार्टम डॉ राजेन्द्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज, टांडा में संपन्न हुआ।


    अंडर-19 स्टेट लेवल इंडोर गेम्स में छाए शिवा गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल के होनहार खिलाड़ी 



    जांच के दौरान यह तथ्य प्रकाश में आया कि मृतक रवि कुमार के विनोद कुमार उर्फ नीतू (44) पुत्र जगदीश सिंह, निवासी राजिन्द्रा नगर (छेक), तहसील बैजनाथ, जिला कांगड़ा की पत्नी के साथ प्रेम प्रसंग थे। इस कारण से दोनों के बीच पूर्व से मनमुटाव चल रहा था।

    28 अक्टूबर 2025 की शाम आरोपी विनोद कुमार ने रवि कुमार पर किसी धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे उसे गंभीर सिर की चोटें आईं और उसकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। वारदात को अंजाम देने के पश्चात आरोपी मौके से फरार हो गया।


    कंडवाल चरस मामला : जवाली का कुख्यात तस्कर शुभकर्ण चंडीगढ़ से गिरफ्तार




    जांच के दौरान एकत्रित साक्ष्यों, मोबाइल डेटा विश्लेषण, एवं प्रत्यक्षदर्शी गवाहों के बयान के आधार पर आरोपी की संलिप्तता पुख्ता पाई गई। बाद में पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार किया।

    पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी विनोद कुमार उर्फ नीतू को  01 नवंबर, 2025 को गिरफ्तार किया गया तथा उसे आज माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। अभियोग में आगामी तफ्तीश प्रगति पर है।

    जिला कांगड़ा पुलिस आम जनता से अपील करती है कि ऐसे किसी भी प्रकार के विवाद या व्यक्तिगत मतभेद को हिंसात्मक रूप न दें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी पुलिस थाना या हेल्पलाइन नंबर पर दें।




    हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट पाएं अपने फोन पर, जुड़े WhatsApp ग्रुप के साथ 




Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather