Breaking News

  • हमीरपुर में रोजगार मेला : 10वीं, 12वीं और ITI पास युवाओं के लिए भर्ती, फ्री बस और यूनिफॉर्म की सुविधा
  • फतेहपुर : खटियाड़ में इंडेन गैस सप्लाई पर हंगामा : दो माह बाद रात 8 बजे पहुंची गाड़ी, एजेंसी पर गंभीर आरोप
  • HPBOSE ने 12वीं की अंतिम मेरिट सूची की जारी, वेबसाइट पर जाकर कर सकते चेक
  • नूरपुर के पास जाच्छ में निजी बस और स्कूटी में टक्कर, 22 वर्षीय युवक की गई जान
  • नूरपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन : खड़गे से जातीय भेदभाव के आरोप पर भाजपा के खिलाफ खोला मोर्चा
  • प्रागपुर में नक्की खड्ड के उफान से बड़ा हादसा : पानी के तेज बहाव में बही कार
  • रोजगार का बेहतरीन अवसर : ITI मंडी में लगेगा पूल कैंपस, श्रीराम पिस्टन्स में अप्रेंटिसशिप का मौका
  • इजराइल में होम बेस्ड केयरगिवर के 200 पदों पर होगी भर्ती, 1 लाख 99 हजार रुपए सैलरी
  • हिमाचल में 18 अगस्त सुबह 9 बजे तक यहां हो सकती भारी बारिश-सतर्क रहें
  • मजदूरों की लंबित मांगों पर नूरपुर और फतेहपुर में हल्ला बोल, रैली निकाल जमकर नारेबाजी

कंडवाल चरस मामला : जवाली का कुख्यात तस्कर शुभकर्ण चंडीगढ़ से गिरफ्तार

ewn24 news choice of himachal 02 Nov,2025 5:10 pm


    ऋषि महाजन/नूरपुर। जिला पुलिस नूरपुर द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान को एक और बड़ी सफलता मिली है।


    कंडवाल में 6 किलो 44 ग्राम चरस बरामदगी मामले में पुलिस ने जवाली क्षेत्र के कुख्यात तस्कर शुभकर्ण पुत्र रवि कुमार निवासी समकेहड़, तहसील जवाली, जिला कांगड़ा को चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया है। डीएसपी नूरपुर चंद्र पाल सिंह ने मामले की पुष्टि की है।


    हिमाचल : नेपाल जा रहा ट्रैवलर कुमारसैन में पलटा, 29 लोग घायल





    बता दें कि 11 अक्तूबर, 2025 को थाना नूरपुर पुलिस ने कंडवाल में नाकाबंदी के दौरान एक ऑल्टो कार (नंबर Temp T1025-HP-1132 L) से तीन आरोपियों अनु कुमार पुत्र धनी राम निवासी त्ररेला (मंडी), सुरेश कुमार पुत्र सुख राम व राम लाल पुत्र कली राम (दोनों निवासी द्रोण, मंडी) के कब्जे से 6 किलो 44 ग्राम चरस बरामद की थी।


    कांगड़ा : चरस मामले में तीसरा व मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, कुल्लू से दबोचा  



    इस संबंध में एफआईआर संख्या 206/25 दिनांक 12.10.25 को एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 व 29 के तहत मामला दर्ज किया गया था। जांच के दौरान यह खुलासा हुआ कि इस तस्करी नेटवर्क में अन्य लोग भी शामिल हैं। इसी कड़ी में पुलिस ने पेशेवर ढंग से कार्रवाई करते हुए 1 नवंबर को चंडीगढ़ से मुख्य आरोपी शुभकर्ण को दबोच लिया।

    पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि शुभकर्ण पहले से दो एनडीपीएस मामलों में आरोपी रह चुका है। इनमें एफआईआर 13/23 (थाना जवाली) में 780 ग्राम चरस बरामद और एफआईआर 64/24 (थाना कांगड़ा) में 1 किलो 943 ग्राम चरस बरामद शामिल हैं।

     


    हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट पाएं अपने फोन पर, जुड़े WhatsApp ग्रुप के साथ 





Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather