Breaking News

  • हिमाचल : सहायक वन रक्षक के 500 पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं पास और वन मित्रों के लिए सुनहरा मौका
  • धर्मशाला में 30 अक्टूबर को BJP की पदयात्रा : पुलिस ने जारी की Traffic Advisory, जानें रूट और पार्किंग प्लान
  • हमीरपुर के सर्वेश शर्मा को नहीं मिली 3.5 करोड़ की ग्रांट : iDEX और DIO ने दावे को बताया फर्जी
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता, ज्योति सदन की तमन्ना ने मारी बाजी
  • आरएनटी स्कूल रैंखा में ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर जागरुकता कार्यक्रम, छात्रों ने दी शानदार प्रस्तुतियां
  • अब पति-पत्नी साथ मिलकर मना सकेंगे करवा चौथ, 29 अक्तूबर को हिमाचल में छुट्टी
  • हिमाचल : 29 और 30 अक्टूबर को बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट
  • हिमाचल जल शक्ति विभाग में पैरा पंप ऑपरेटर, पैरा फिटर, MTW सहित भरे जा रहे ये 20 पद
  • HPPSC : कृषि विकास अधिकारी के 23 पदों के लिए बढ़ी आवेदन की तिथि, जानें पूरी डिटेल
  • भोरंज में आंगनवाड़ी सहायिका पदों के लिए अब 20 नवंबर तक करें आवेदन

केंद्रीय विद्यालय घुमारवीं को मिलेगा अपना भवन, भूमि हस्तांतरण को मिली सैद्धांतिक मंजूरी

ewn24 news choice of himachal 14 Oct,2025 6:16 pm


    बिलासपुर। तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा कि केंद्रीय विद्यालय घुमारवीं को अब अपना स्थायी भवन मिलने का मार्ग प्रशस्त हो गया है।


    HPBose : टेट के 2312 आवेदन रद्द, कारण जानने के लिए पढ़ें खबर  


    विद्यालय भवन निर्माण के लिए भूमि हस्तांतरण को सैद्धांतिक मंजूरी मिल गई है। इस निर्णय से घुमारवीं केंद्रीय विद्यालय में शिक्षा ग्रहण कर रहे विद्यार्थियों को आने वाले समय में बेहतर शिक्षण सुविधाएं सुनिश्चित होंगी।


    हिमाचल में अक्टूबर में अब तक अच्छी बारिश, बिलासपुर और सोलन में सबसे अधिक बरसे मेघ 


    उन्होंने कहा कि केंद्रीय विद्यालय घुमारवीं का भवन निर्माण भूमि उपलब्ध न होने के कारण लंबे समय से लंबित था, लेकिन अब भूमि हंस्तांतरण की प्रक्रिया को पूर्ण कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के लिए यह निर्णय शिक्षा क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि है, जिससे केंद्रीय विद्यालय के विद्यार्थियों को अब एक स्थायी और आधुनिक भवन में शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।


    नेरचौक मेडिकल कॉलेज में इसी वर्ष शुरू होगी रोबोटिक सर्जरी, MRI के लिए 28 करोड़ स्वीकृत 




    राजेश धर्माणी ने कहा कि केंद्रीय विद्यालय घुमारवीं वर्तमान में अस्थायी भवन में संचालित हो रहा है, जिससे विद्यार्थियों को कई सुविधाओं की कमी झेलनी पड़ रही हैं।

    नए भवन के निर्माण से प्रयोगशाला, पुस्तकालय, खेल मैदान और स्मार्ट कक्षाओं जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी तथा शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ  विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास भी सुनिश्चित होगा। 

    उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदान कर रही है तथा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध करवाने के लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। 

    उन्होंने कहा कि घुमारवीं विस क्षेत्र में शिक्षा ढांचे का सुदृढ़ीकरण हमारी प्राथमिकता है तथा केंद्रीय विद्यालय घुमारवीं का अपना भवन बनने से यह क्षेत्र शैक्षणिक रूप से और अधिक सशक्त होगा।


    नूरपुर एसडीएम ऑफिस के पास तालाब की हालात खराब, मछलियों ने तोड़ा दम-आ रही बदबू  



    हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट पाएं अपने फोन पर, जुड़े WhatsApp ग्रुप के साथ 



















Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather