रेखा चंदेल/झंडूता। हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर की सरोज लता ठाकुर को बिलासपुर सदर मंडल महिला मोर्चा की अध्यक्ष बनाया गया है। उनकी कार्यकुशलता को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।
सरोज लता ठाकुर भाजपा महिला मोर्चा सदर मंडल की दो बार महामंत्री रह चुकी हैं। सरोज लता ठाकुर के नेतृत्व में बिलासपुर सदर मंडल भाजपा महिला मोर्चा संगठन को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
सरोज लता ठाकुर ने अपनी नियुक्ति के लिए भाजपा हाईकमान सहित अन्य शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने समय-समय पर जो दायित्व दिया है उसे पूरी निष्ठा से निभाया है।
जो जिम्मेदारी उन्हें अब सौंपी गई है, उसे भी वह बखूवी निभाएंगी। भाजपा महिला मोर्चा सदर मंडल की मजबूती के लिए काम किया जाएगा।