Breaking News

  • सर्विस स्टुअर्ड और किचन हेल्पर के 400 पदों पर भर्ती : कांगड़ा जिला में 4 नवंबर से साक्षात्कार
  • हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर 60 पदों पर भर्ती, 5 नवंबर को होंगे इंटरव्यू
  • चंबा में सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका-6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • मंडी में महिलाओं के लिए रोजगार : करियर एजेंट के 500 पदों पर भर्ती- 3 से 6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • हिमाचल : सहायक वन रक्षक के 500 पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं पास और वन मित्रों के लिए सुनहरा मौका
  • धर्मशाला में 30 अक्टूबर को BJP की पदयात्रा : पुलिस ने जारी की Traffic Advisory, जानें रूट और पार्किंग प्लान
  • हमीरपुर के सर्वेश शर्मा को नहीं मिली 3.5 करोड़ की ग्रांट : iDEX और DIO ने दावे को बताया फर्जी
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता, ज्योति सदन की तमन्ना ने मारी बाजी
  • आरएनटी स्कूल रैंखा में ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर जागरुकता कार्यक्रम, छात्रों ने दी शानदार प्रस्तुतियां
  • अब पति-पत्नी साथ मिलकर मना सकेंगे करवा चौथ, 29 अक्तूबर को हिमाचल में छुट्टी

अंडर-19 स्टेट लेवल इंडोर गेम्स में छाए शिवा गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल के होनहार खिलाड़ी

ewn24 news choice of himachal 01 Nov,2025 9:35 pm


    विद्यालय व क्षेत्र का नाम रोशन किया


    रेखा चंदेल/झंडूता। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिला के शिवा गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल झंडूता के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने अंडर-19  स्टेट लेवल इंडोर गेम्स में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त कर विद्यालय व क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

    विद्यालय के छात्र वरुण चंदेल ने योगा प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए आर्टिस्टिक सिंगल में तृतीय स्थान, आर्टिस्टिक पेयर में द्वितीय स्थान और रिदमिक पेयर में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। वरुण की इस उपलब्धि के साथ अब वे राष्ट्रीय स्तर पर हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे।

    वहीं, विद्यालय के एक अन्य छात्र नमन चंदेल ने जिला स्तरीय डिक्लेमेशन प्रतियोगिता (Under-19) में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। उन्होंने अपने प्रभावशाली भाषण में युवाओं में बढ़ते नशे के दुष्प्रभावों पर सारगर्भित विचार रखे, जिन्हें निर्णायकों ने खूब सराहा।

    विद्यालय की प्राचार्या दुनेश सूद ने दोनों विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि “शिवा गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जाता है — यहां शिक्षा, खेल, योग व सांस्कृतिक गतिविधियों में समान रूप से अवसर प्रदान किए जाते हैं।

    विद्यालय के डीपी पंकज कुमार ने छात्रों को आगे और मेहनत करने के लिए प्रेरित किया, वहीं विद्यालय के एमडी पंकज चंदेल ने दोनों विद्यार्थियों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि “हमारे विद्यार्थी अनुशासन, परिश्रम और लगन के प्रतीक हैं; इनकी सफलता पूरे विद्यालय परिवार का गर्व है।”

     शिवा गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल, झंडूता निरंतर ऐसे मंच तैयार कर रहा है, जहां से विद्यार्थी राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रहे हैं।



    हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट पाएं अपने फोन पर, जुड़े WhatsApp ग्रुप के साथ 


Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather