सुभाष चौहान/राजगढ़। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा विकास के जनसंवाद को सशक्त बनाने के उद्देश्य से हाल ही में राज्य के 21 विधानसभा क्षेत्रों में विकास चर्चा प्रभारी नियुक्त किए गए हैं।
इसी क्रम में एडवोकेट मुकेश शर्मा को पच्छाद विधानसभा क्षेत्र का विकास चर्चा प्रभारी नियुक्त किया गया है। मौजूद सभी लोगों ने मुख्यमंत्री के जनकल्याणकारी और मानवीय नीतियों की जमकर प्रशंसा की।
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू तथा राज्य विकास चर्चा प्रभारी एवं भोरंज विधानसभा क्षेत्र के आदरणीय विधायक सुरेश कुमार के मार्गदर्शन में विकास चर्चा प्रभारी का मुख्य उद्देश्य प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों, योजनाओं एवं उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाना, साथ ही जनता और संगठन के विचारों व अपेक्षाओं को सरकार तक पहुंचाना है।
इसी क्रम में आज एडवोकेट मुकेश शर्मा ने राजगढ़ में कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। बैठक में क्षेत्रीय विकास, जनसमस्याओं और सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा की गई।
मुकेश शर्मा ने बैठक में जानकारी दी कि जल्द ही पच्छाद में मुख्यमंत्री की विशाल जनसभा आयोजित कर करोड़ों रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किए जाएंगे।
बैठक के उपरांत प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए मुकेश शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश सरकार जनहित में ऐतिहासिक और दूरदर्शी निर्णय ले रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की प्रत्येक योजना आम जनता के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में मील का पत्थर साबित हो रही है।
उन्होंने यह भी कहा कि विकास चर्चा अभियान के माध्यम से क्षेत्र की जनता की राय और सुझाव सीधे सरकार तक पहुंचाए जाएंगे ताकि विकास योजनाएं स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप और अधिक प्रभावी रूप में लागू की जा सकें।
एडवोकेट मुकेश शर्मा ने सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे सरकार की योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाएं और समाज के हर वर्ग को विकास यात्रा में सहभागी बनाएं।
इस अवसर पर पूर्व विधानसभा स्पीकर गंगू राम मुसाफिर, कांग्रेस प्रत्याशी रही दयाल प्यारी, अंकुश सूद , सक्षम शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष रणधीर पंवार , देवेंद्र शास्त्री, बेलीराम शर्मा, शकुंतला प्रकाश , जिला परिषद सदस्य विनय भागनाल, विवेक शर्मा , संजीव तोमर, राजकुमार, विक्रम जैलदार, राजेंद्र ठाकुर, दिनेश आर्य, मुनीलाल पंवार, संदीप शर्मा, नरेंद्र शर्मा, राजिंदर शर्मा, सुनील जलटा, संदीप चौहान, कप्तान सिंह, ,वीरेंद्र जलटा, प्रदेश उपाध्यक्ष युवा कांग्रेस मनीष भगनाल, प्रदेश महासचिव युवा कांग्रेस अभिषेक, युवा कांग्रेस अध्यक्ष विक्रम ठाकुर, पंचायत के प्रतिनिधि व पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।