Breaking News

  • एचपी स्टेट सीनियर वूमेन चेस चैंपियनशिप-2026 में हमीरपुर की स्निग्धा शर्मा विजेता, चंबा में हुई स्पर्धा
  • HPBOSE का कड़ा रुख : D.El.Ed. परीक्षा में नकल हुई तो रद्द होगा सेंटर
  • मंडी में HRTC की बल्ले-बल्ले, इलेक्ट्रिक बसों से 24 दिन में 19 लाख से अधिक का मुनाफा
  • हिमाचल में भ्रष्टाचार पर कसी नकेल, 3 हजार करोड़ की बचत-सीएम सुक्खू ने दी जानकारी
  • बिना मान्यता 9वीं से 12वीं की कक्षाएं चलाने वाले निजी स्कूलों को शिक्षा बोर्ड की दो टूक, 2027-28 का शेड्यूल किया जारी
  • कांगड़ा जिला में निजी क्षेत्र में बंपर भर्ती, 1200 पदों के लिए होंगे साक्षात्कार-जानें डिटेल
  • हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने 233 पदों पर शुरू की भर्ती, 16 अक्टूबर तक करें आवेदन
  • मेडिकल लैबोरेट्री टैक्निशियन ग्रेड-II जॉब ट्रेनी के 18 पद : बैचवाइज की जाएगी भर्ती
  • बिना अनुभव पाएं दुबई में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी : बढ़िया सैलरी और कई सुविधाएं-कांगड़ा में इंटरव्यू
  • HPBOSE का राज्य मुक्त विद्यालय के 129 अध्ययन केंद्रों पर बड़ा एक्शन, रिजल्ट रोकने तक की तैयारी

कांगड़ा : चरस मामले में तीसरा व मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, कुल्लू से दबोचा

ewn24 news choice of himachal 01 Nov,2025 9:57 pm



    कांगड़ा। पुलिस थाना नगरोटा बगवां की टीम ने चरस मामले में दो लोगों को पकड़ने के बाद तीसरे आरोपी व मुख्य सप्लायर को भी गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी को कुल्लू से गिरफ्तार गया है।

    जानकारी के अनुसार, पुलिस थाना नगरोटा बगवां की टीम द्वारा 22 अक्टूबर 2025 को गश्त के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर चन्दन राणा (29) पुत्र जन्म सिंह निवासी गाँव व डाकघर मुण्डी तहसील धीरा जिला काँगड़ा और अक्षय कुमार (29) पुत्र स्व. सतीश कुमार निवासी गाँव वलोह डाकघर सांई तहसील थुरल जिला काँगड़ा के कब्जे से 110 ग्राम चरस सहित गिरफ्तार किया था तथा इनके विरुद्द पुलिस थाना नगरोटा बंगवा में मादक पदार्थ अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पजीकृंत हुआ था ।


    हिमाचल : नेपाल जा रहा ट्रैवलर कुमारसैन में पलटा, 29 लोग घायल





    गहन जांच व तकनीकी विश्लेषण से प्राप्त जानकारी के आधार पर पुलिस को यह महत्वपूर्ण सुराग मिला कि कुल्लू जिला के एक मुख्य सप्लायर ने उक्त आरोपियों को चरस उपलब्ध करवाई थी।

    इसके उपरांत तुरन्त तीसरे आरोपी जो मुख्य सप्लायर था को पकड़ने के लिए एक विशेष गुप्त टीम का गठन करके कुल्लू भेजा गया तथा मुख्य सप्लायर आरोपी कृष्ण लाल पुत्र राम सिंह निवासी गाँव कराल डाकघर सिरड़ तहसील व जिला कुल्लू को शनिवार यानी  01 नवंबर 2025  को  गिरफ्तार कर लिया गया है। 


    कांगड़ा : चरस मामले में तीसरा व मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, कुल्लू से दबोचा  




    कांगड़ा पुलिस निरन्तर नशा माफिया के नेटवर्क को तोड़ने की दिशा में कार्य कर रही है। हमारी प्राथमिकता नशे की जड़ों तक पहुँचकर उसके स्रोतों को समाप्त करना है। आमजन से अपील है कि नशे के सौदागरों की सूचना तुरंत पुलिस को दें - आपकी पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। यह लड़ाई तभी जीती जा सकती है, जब पुलिस और समाज मिलकर इन अपराधियों के खिलाफ एकजुट हों।



    हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट पाएं अपने फोन पर, जुड़े WhatsApp ग्रुप के साथ 




Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather