Categories
Top News Viral news

गाय के अंतिम संस्कार के बाद अब तेरहवीं के भोज देगा ये परिवार, बांटे जा रहे कार्ड

17 साल की गाय लक्ष्मी की मौत से पूरा परिवार दुखी

दुनिया में कुछ बातें ऐसी होती हैं जो हैरान भी कर देती हैं और दिल को भी छू लेती हैं। यूपी के जौनपुर जिले में भी कुछ ऐसा हुआ जो हैरान करने वाला भी है और आपके दिल को अच्छा भी लगेगा। यहां पर गाय की तेरहवीं संस्कार का कार्ड चर्चा का विषय बना हुआ है। महाराजगंज क्षेत्र के तेजी बाजार में लक्ष्मी नाम की गाय की मौत के बाद ना सिर्फ उसका विधि-विधान से अंतिम संस्कार किया गया बल्कि तेरहवीं के भोज के लिए कार्ड भी बांटे जा रहे हैं। जी हां, कुछ अजीब है लेकिन सच है।

हरतालिका तीज : आज के दिन व्रत कर मां पार्वती ने पाए थे शिव, आप भी जानिए विधि

तेजी बाजार निवासी दिनेश जायसवाल के घर में 29 अगस्त को गाय का निधन हो गया था। गाय की उम्र 17 वर्ष थी। परिवार वाले गाय को लक्ष्मी के नाम से बुलाते थे। गाय की मौत के बाद तेरहवीं संस्कार की तैयारी की है। 6 सितंबर को शुद्धक का कार्यक्रम संपन्न हुआ और 10 सितंबर को तेरहवीं है। दिनेश जायसवाल (सबमर्सिबल पंप डीलर) ने बताया कि गाय लक्ष्मी उनके यहां 2004 से थी। पूरा परिवार उसकी सेवा करता था। वह 17 साल तक परिवार के सदस्य के रूप में थीं। बीमारी के चलते लक्ष्मी की मौत हो गई तो पूरे विधि-विधान से उसको दफनाया गया। अब तेरहवीं 10 सितंबर को आयोजित की गई है। ये बात वही समझ सकता है पशुओं से प्रेम करता है कि उनके साथ इंसान का कितना लगाव होता है। खबर पसंद आई हो तो कमेंट जरूर करें। ewn24.in के साथ हर तरह की जानकारी के लिए जुड़े रहिए।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए facebook page like करें