रेखा चंदेल /झंडूता। बिलासपुर जिला भाषा अधिकारी (डीएलओ) रेवती सैनी का मंडी के लिए स्थानांतरण हो गया। इस अवसर पर बिलासपुर लेखक संघ व अन्य साहित्यकारों द्वारा भाषा एवं संस्कृति विभाग के सभागार में विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
इसमें जिला भर से लगभग बीस साहित्यकारों ने भाग लिया। सभी साहित्यकारों द्वारा उन्हें विदाई दी गई व उनके सुखद भविष्य की कामना की गई।
इस अवसर पर बिलासपुर लेखक संघ के महासचिव रविंद्र कुमार शर्मा, नरैनू राम हितैषी, डॉ अनेक राम सांख्यान, कर्ण चंदेल, शीला सिंह, हेम राज शर्मा, प्रीति मधु शर्मा, रविन्द्र भट्टा, सुख राम आज़ाद, बाबू राम धीमान, सुषमा खजूरिया, रक्षा सैनी, सुमन चड्ढा, राजपूत देवेंद्र ठाकुर, सुशील पुंडीर, परविंदर, अनीश ठाकुर, इंदर ठाकुर के अलावा विभाग के अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे।
रेवती सैनी ने सभी साहित्यकारों का उनके कार्यकाल में सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सभी के लिए एक प्रीतिभोज भी आयोजित किया गया। बिलासपुर लेखक संघ के महासचिव रविंद्र कुमार शर्मा ने सभी साहित्यकारों का उपस्थिति के लिए धन्यवाद किया।