Breaking News

  • संगठन और जनता के बीच सीधा संवाद ही विकास की असली कुंजी
  • ऊना : चरस की भारी खेप के साथ निजी बस में पकड़े मंडी निवासी महिला-पुरुष
  • नूरपुर : संगठन सृजन अभियान से कांग्रेस में नई जान, कार्यकर्ताओं में दिखी जबरदस्त ऊर्जा
  • ऊना : बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार कार चालक फरार-घायल की गई जान
  • कांगड़ा : नशे के सामान के साथ पकड़े गए दो सगे भाई, केटीएम बाइक भी जब्त
  • कांगड़ा : सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 150 पदों पर भर्ती-8 से 12 दिसंबर तक इंटरव्यू
  • ITI और डिप्लोमाधारकों के लिए नौकरी : 600 पदों पर होगी भर्ती, 9 दिसंबर को साक्षात्कार
  • बद्दी की कंपनी आ रही चंबा : 9 और 10 दिसंबर को होंगे इंटरव्यू-पढ़ें डिटेल
  • जवाली : फोरलेन कंपनी के क्वार्टर में लगी आग, अंदर सो रहे युवक की गई जान
  • हिमाचल : शादी में चल रही थी नाटी तभी भरभराकर गिरी मकान की छत-कई घायल

नूरपुर : संगठन सृजन अभियान से कांग्रेस में नई जान, कार्यकर्ताओं में दिखी जबरदस्त ऊर्जा

ewn24 news choice of himachal 07 Dec,2025 5:43 pm


    जिला प्रभारी विकार रसूल वाणी ने भरा जोश


    ऋषि महाजन/नूरपुर। कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के जिला प्रभारी विकार रसूल वाणी ने नूरपुर में कहा कि उन्हें विशेष रूप से कांगड़ा जिला में संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अभियान के अगले चरण में ब्लॉक और फिर बूथ स्तर तक पदाधिकारियों के चयन का कार्य किया जाएगा।

    उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस अपने पूरे ढांचे की ओवरहालिंग कर रही है, जिसके तहत निष्क्रिय पदाधिकारियों को बदला जाएगा और संगठन में ऊर्जावान व कर्मठ नेताओं को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि जिस तेज़ी से हम इस अभियान को आगे बढ़ा रहे हैं आने वाले दिनों में संगठन और मज़बूत होगा तथा नई ऊर्जा के साथ पार्टी चुनावी मैदान में उतरेगी।

    कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत पार्टी को बूथ स्तर से पुनर्गठित और मजबूत बनाने की कवायद पूरे देश में शुरू हो चुकी है। इसी कड़ी में प्रदेश कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के जिला प्रभारी विकार रसूल वाणी ने नूरपुर में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अभियान के पहले चरण में पूरे भारत में जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। उन्होंने बताया कि यह क्रम गुजरात से शुरू हुआ था और अब तक 150 जिलों में नए जिला अध्यक्ष नियुक्त किए जा चुके हैं, जबकि शेष राज्यों में यह प्रक्रिया जल्द पूर्ण कर ली जाएगी।

    पूर्व विधायक अजय महाजन ने भी इस अवसर पर कहा कि जिला, ब्लॉक और बूथ अध्यक्षों की नियुक्ति अब नई प्रक्रिया और नई सोच के साथ की जाएगी। उन्होंने कहा कि केवल वही लोग जिम्मेदारी संभालेंगे जिनमें जज़्बा, क्षमता और संगठन के लिए समर्पण होगा।

    इस मौके पर वन विभाग के डायरेक्टर योगेश सुंदरी, प्रदेश प्रवक्ता सुदर्शन शर्मा, पार्षद गौरव महाजन, विनय घई, पूर्व पार्षद यशपाल सोगा, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष सन्देश डडवाल, बलदेव पप्पी, पप्पू मिन्हास सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

    कार्यक्रम में आए कार्यकर्ताओं में भी उत्साह साफ दिखाई दिया। उनका कहना था कि पार्टी द्वारा बूथ स्तर पर रायशुमारी के बाद पदाधिकारियों की नियुक्ति का निर्णय बेहद सराहनीय कदम है। यदि यह अभियान ईमानदारी से आगे बढ़ता रहा, तो 2027 में कांग्रेस की मजबूत वापसी तय मानी जा सकती है।

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather