रेखा चंदेल/झंडूता। 69वीं राष्ट्रीय विद्यालयी कुश्ती ग्रीको रोमन अंडर 17-19 आयुवर्ग बालक प्रतियोगिता का शुभारंभ गोरखपुर यूपी में हुआ। प्रतियोगिता 4 दिसंबर तक वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज और बहुउद्देशीय हाल में आयोजित होगी।
इस प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश के 20 खिलाड़ी दमखम दिखाएंगे। गोरखपुर पहुंचने पर हिमाचल की टीम का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। प्रतियोगिता माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित करवाई जा रही है।
बता दें कि ग्रीको-रोमन ( अमेरिकी अंग्रेजी), ग्रेको-रोमन ( ब्रिटिश अंग्रेजी ) या क्लासिक कुश्ती ( यूरो अंग्रेजी ) कुश्ती की एक शैली है, जिसका अभ्यास दुनिया भर में किया जाता है। ग्रीको-रोमन कुश्ती को 1896 में पहले आधुनिक ओलंपिक खेलों में शामिल किया गया था और 1904 से आयोजित ग्रीष्मकालीन ओलंपिक के हर संस्करण में रहा है।
https://youtube.com/shorts/JO9i5ewJDuw