Breaking News

  • संगठन और जनता के बीच सीधा संवाद ही विकास की असली कुंजी
  • ऊना : चरस की भारी खेप के साथ निजी बस में पकड़े मंडी निवासी महिला-पुरुष
  • नूरपुर : संगठन सृजन अभियान से कांग्रेस में नई जान, कार्यकर्ताओं में दिखी जबरदस्त ऊर्जा
  • ऊना : बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार कार चालक फरार-घायल की गई जान
  • कांगड़ा : नशे के सामान के साथ पकड़े गए दो सगे भाई, केटीएम बाइक भी जब्त
  • कांगड़ा : सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 150 पदों पर भर्ती-8 से 12 दिसंबर तक इंटरव्यू
  • ITI और डिप्लोमाधारकों के लिए नौकरी : 600 पदों पर होगी भर्ती, 9 दिसंबर को साक्षात्कार
  • बद्दी की कंपनी आ रही चंबा : 9 और 10 दिसंबर को होंगे इंटरव्यू-पढ़ें डिटेल
  • जवाली : फोरलेन कंपनी के क्वार्टर में लगी आग, अंदर सो रहे युवक की गई जान
  • हिमाचल : शादी में चल रही थी नाटी तभी भरभराकर गिरी मकान की छत-कई घायल

संगठन और जनता के बीच सीधा संवाद ही विकास की असली कुंजी

ewn24 news choice of himachal 07 Dec,2025 6:53 pm


    जवाली में कांग्रेस संगठन की शक्ति प्रदर्शन बैठक, जनता से सीधे संवाद का संदेश


    ऋषि महाजन/जवाली। कांगड़ा जिला के जवाली विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस संगठन की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें जिला और ब्लॉक स्तर के नेता, पंचायत प्रतिनिधि और स्थानीय लोग शामिल हुए। कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो. चंद्र कुमार ने बैठक के दौरान जनता से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना और अधिकारियों को त्वरित समाधान के लिए निर्देश दिए।

    प्रदेश के साथ-साथ जवाली में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो. चंद्र कुमार ने की। जिला कांगड़ा के प्रवेक्षक रसूल वाणी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने संगठनात्मक गतिविधियों, विस्तार, जिम्मेदारी और मजबूती को लेकर कार्यकर्ताओं से सुझाव लिए और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

    बैठक में मंत्री ने संगठन और जनता के बीच सीधे संवाद को महत्व देते हुए कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए कि वे अपने क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाएं और लोगों तक विकास योजनाओं और सरकारी सुविधाओं की जानकारी पहुंचाएं।

    प्रवेक्षक जिला कांग्रेस रसूल वाणी ने कहा कि जवाली और अन्य विधानसभा क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं ने पार्टी के प्रति अपने उत्साह और समर्पण से संगठन में नई ऊर्जा भर दी है। बहुत जल्द जिला अध्यक्ष चयन की प्रक्रिया पूरी होगी और संगठन को नई दिशा मिलेगी। यह कदम जिला कांग्रेस के ढांचे को और मजबूत करेगा। हमारे नेता राहुल गांधी ने यह अभियान शुरू किया है और हम उसी दृष्टि से आगे बढ़ रहे हैं।

    कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो. चंद्र कुमार ने कहा कि  हम चाहते हैं कि कांग्रेस संगठन हर क्षेत्र में जनता के बीच पहुंचे और उनकी समस्याओं को सुनकर समाधान करें। यह बैठक इसी उद्देश्य से आयोजित की गई है। संगठन और जनता के बीच सीधा संवाद ही विकास की असली कुंजी है। जनता की भागीदारी और सक्रियता के बिना विकास संभव नहीं है।

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather