शिमला। जिला शिमला के पुलिस थाना रामपुर में 18 वर्षीय युवती ने एक युवक के खिलाफ दुराचार का मामला दर्ज दर्ज करवाया है। पुलिस ने पोक्सो में केस दर्ज किया है। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है जिसे शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस मामले में छानबीन कर रही है।
पुलिस थाना रामपुर में एक लड़की के आरोप पर एक पुलिस ने युवक के खिलाफ पोक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी युवक को धर दबोचा है, जिसे आज अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस थाना रामपुर में 18 वर्षीय लड़की के आरोप पर एक युवक के खिलाफ दुराचार का मामला दर्ज हुआ है।
पुलिस को दी शिकायत के अनुसार, पीड़िता ने बताया कि आरोपी राहुल निवासी डीम, तहसील जुब्बल, जिला शिमला दो साल से उसके साथ संबंध बना रहा था। इन संबंधों के चलते वह गर्भवती हो गई है। वीरवार को वह अपनी मां और बहन के साथ पुलिस थाना में शिकायत करने पहुंची।
पीड़िता ने बताया कि तीन-चार साल पहले उसकी मुलाकात राहुल से हुई थी। उन्होंने एक दूसरे के मोबाइल नंबर का आदान-प्रदान किया। आरोपी राहुल ने पीड़िता को उससे मिलने के लिए मजबूर किया, जिस पर पीड़िता बीते 8 अप्रैल को रामपुर में राहुल से मिली। उसने उसे अपने घर में रहने के लिए मजबूर किया। वह उसके साथ उसके घर गई जहां राहुल ने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए।
लड़की को कुछ समय पहले जांच करवाने के बाद पता चला कि वह गर्भवती है। गर्भावस्था के बाद भी राहुल उसे परेशान करता रहा। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
डीएसपी रामपुर नरेश शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 137(2), 64 (1), (363, 376 आईपीसी) और 06 पोक्सो अधिनियम 2012 के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया है जिसे शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।