कांगड़ा। दुबई में सिक्योरिटी गार्ड (पुरुष) के पदों के लिए बंपर भर्ती निकली है। करीब 500 पदों पर भर्ती होनी है। चयनित उम्मीदवार को 55 हजार रुपए वेतन मिलेगा। ये पद दुबई की ट्रांसगार्ड (Transguard) ग्रुप में भरे जाएंगे।
कांगड़ा NK International इन पदों के लिए साक्षात्कार आयोजित करेगी। NK International एक ओवरसीज रिक्रूटमेंट फर्म है, जिसे भारत सरकार के विदेश मंत्रालय (MEA) द्वारा अनुमोदित किया गया है। इसका RA लाइसेंस नंबर B-3085/HP/PER/100/5/11093/2025 है।
सिक्योरिटी गार्ड के इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास है। आयु 21 से 39 वर्ष के बीच होनी चाहिए। लंबाई 5 फुट 7 इंच जरूरी है। वजन 60 किलो से ज्यादा होना चाहिए। पगड़ी और टैटू मान्य नहीं है। इन पदों के लिए फ्रेशर भी अपना भाग्य आजमा सकते हैं।
अच्छी इंग्लिश और कम्युनिकेशन स्किल्स जरूरी है। अच्छी तरह अंग्रेजी लिखना, बोलना और पढ़ना आना जरूरी है, तभी साक्षात्कार में चयन हो सकता है। फ्री आवासीय सुविधा, ट्रांसपोटेशन, मेडिकल और हेल्थ इंश्योरेंस सुविधा भी मिलेगी। इन पदों के लिए दो साल का अनुबंध होगा।
इन पदों के लिए साक्षात्कार 14 दिसंबर, 2025 को आयोजित किए जाएंगे। इंटरव्यू कांगड़ा बस स्टैंड के पास होटल ग्रोवर में आयोजित किए जाएंगे। चयनित उम्मीदवारों को 55 हजार रुपए वेतन मिलेगा। साथ ही प्रतिदिन 12 घंटे के हिसाब से महीने में 28 दिन ड्यूटी देनी होगी।
इंटरव्यू में भाग लेने के लिए दो पासपोर्ट साइज फोटो, ओरिजिनल पासपोर्ट और शैक्षणिक प्रमाण पत्र साथ लाना जरूरी है। अधिक जानकारी के लिए NK International के मोबाइल नंबर 9317805559 पर संपर्क कर सकते हैं।