शिमला। हिमाचल प्रदेश मौसम विज्ञान केंद्र की 23 फरवरी, 2025 की रिपोर्ट के अनुसार 25 फरवरी, 2025 को राज्य के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी तथा 26 फरवरी से 28 फरवरी तक अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी तथा छिटपुट स्थान पर एक-दो बार भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना है।
23 और 24 फरवरी को मुख्यता शुष्क मौसम रहने की संभावना है। 26 और 27 फरवरी को निचले व मैदानी और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में एक-दो स्थानों पर ठंडा दिन रहने की संभावना है।
वहीं, 23 और 24 फरवरी को एक दो स्थानों पर हल्के से माध्यम कोहरा रहने की संभावना है। न्यूनतम और अधिकतम तापमान में कोई बड़ा परिवर्तन नहीं होने की संभावना है।
पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में एक दो स्थानों पर हल्की बारिश हुई। न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा परिवर्तन नहीं हुआ है। अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है।
आज न्यूनतम तापमान केलांग में -9.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया वहीं पिछले कल अधिकतम तापमान ऊना में 25.0 डिग्री दर्ज किया गया। बिलासपुर में हल्का कोहरा छाया रहा और जुब्बड़हट्टी में ओलावृष्टि देखी गई।