शिमला। हिमाचल प्रदेश कैबिनेट की बैठक राज्य सचिवालय में शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता कर रहे हैं।
आज की इस बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हो सकती है। बजट सत्र के लिए राज्यपाल के अभिभाषण को मंजूरी दी जा सकती है।
बता दें कि हिमाचल विधानसभा सा बजट सत्र 10 मार्च से शुरू होने जा रहा है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू 17 मार्च को अपने कार्यकाल का तीसरा बजट पेश करेंगे।
कैबिनेट बैठक में बजट घोषणाओं को भी मंजूरी मिल सकती है। इसके अलावा पटवारी और कानूनगो का मुद्दा भी चर्चा में रह सकता है। सरकार कुछ पदों को भरने का भी फैसला ले सकती है। साथ ही अन्य फैसलों पर चर्चा होगी।