रेखा चंदेल/झंडूता। हिमाचल प्रदेश भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का 22वां राज्य सम्मेलन बिलासपुर में शुरू हुआ। सम्मेलन के आरंभ में भारी संख्या में कार्यकर्ता रोड़ा सेक्टर के लक्ष्मी मंदिर में एकत्रित हुए और जुलूस निकाला।
यह जलूस मार्केट से निकला जहां एक जनसभा का भी आयोजन किया गया। प्रदेशभर से आए सभी कार्यकर्ताओं का पूर्व विधायक कामरेड केके कौशल ने स्वागत किया। इसके बाद पूर्व सचिव वसुदेव वासू, ट्रेड यूनियन नेता जगदीश भारद्वाज, पार्टी सचिव भाग सिंह चौधरी व अन्य नेताओं ने संबोधित किया।
केंद्र से आए पूर्व सांसद ऐनी राजा, अजीत पाशा ने अपने उद्बोधन में देश में बढ़ते भष्टाचार व मोदी सरकार की गलत नीतियों पर विस्तृत चर्चा की और सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट हो कर संघर्ष करने का आह्वान किया।
मंच संचालन का कार्य प्रवेश चंदेल ने किया। दूसरे सत्र में प्रदेश सचिव भाग सिंह व पूरे प्रदेश से आये प्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्र की रिपोर्ट प्रस्तुत की।