राकेश चंदेल/बिलासपुर। भारतीय एशियाई स्वात फ्रेंच किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में हिमाचल के खिलाड़ियों ने 9 पदक जीत कर इतिहास रच दिया है। मंडी पहुंचने पर विजेता खिलाड़ियों का भव्य स्वागत किया गया।
हिमाचल प्रदेश स्वात संघ की सचिव संतोषी शर्मा व टीम कोच इंडिया ने बताया कि छठी एशियाई स्वात चैंपियनशिप के लिए हिमाचल प्रदेश से 23 खिलाड़ियों का चयन हुआ था यह हमारे हिमाचल प्रदेश के लिए गर्व की बात है।
टीम में सिर्फ नेशनल फेडरेशन कप-2024 व नेशनल स्वात चैंपियनशिप-2024 के स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ियों को ही शामिल किया गया था। राष्ट्रीय स्वात संघ के तत्वावधान में 8 से 12 फरवरी तक दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित हुई।
एशियन स्वात फ्रेंच किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप में हिमाचल के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर तीन स्वर्ण पदक, एक रजत पदक, और पांच कांस्य पदक जीतकर इतिहास रचा है।
विजेता खिलाड़ियों में होमानी स्वर्ण पदक 48kg भार में, मुस्कान स्वर्ण पदक 52kg भार में, सुचेता स्वर्ण पदक 56kg भार में, रोमा रजत पदक 60kg भार में, रेखा 56kg भार में, सपना 70kg भार में, वरुण वालिया, 48 kg में, ऋषभ शर्मा 65kg भार में, रजत शर्मा 75kg भार में, कांस्य पदक जीतकर देश व प्रदेश का नाम रोशन किया है मोक्षित कौंडल, सूर्य प्रताप सिंह कटवाल, हरीश शर्मा, पंकज कुमार, अनुज चौहान, ध्रुव ठाकुर, कार्तिक ठाकुर, आदित्य रावत, क्रिश चौहान, राहुल कुमार, अमर चंद वालिया इन सभी खिलाड़ियों ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया।
इंडिया पहली बार ओवरऑल चैंपियनशिप विजेता रहा। भारत ने 34 मेडल अर्जित कर इतिहास रचा। सभी खिलाड़ियों को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं।