मंडी। फोरलेन पर यातायात बंद होने से स्कूल जाने वाले बच्चों को होने वाली असुविधा को देखते हुए डीसी मंडी अपूर्व देवगन ने नेरचौक-पंडोह के मध्य निर्माणाधीन सड़क को बंद करने के समय में परिवर्तन कर दिया है।
पहले जारी आदेशों में फोरलेन पर यातायात सप्ताहांत (दूसरा शनिवार और रविवार ) को छोड़कर दो-दो घंटे 11 बजे से लेकर 12 बजे तक और 3 बजे से लेकर 4 बजे तक यातायात बंद किया गया था।
अब नए आदेशों में निर्माणाधीन फोरलेन पर यातायात 2 बजे से लेकर 3 बजे तक के स्थान पर 3.45 से लेकर 3.45 तक बंद रहेगा। सुबह 11 बजे से लेकर 12 बजे तक यातायात पहले जारी आदेशों के अनुसार ही बंद रहेगा।