Breaking News

  • कांगड़ा : चिट्टे के साथ पकड़ा 19 साल का युवक, दरगेला का रहने वाला
  • शिमला में तड़के हिली धरती, महसूस किए गए भूकंप के झटके, तीव्रता 4.1 दर्ज
  • कुल्लू दशहरा 2026 : यातायात रूट बदला, नो-पार्किंग और नई पार्किंग लिस्ट जारी-देखें ट्रैफिक गाइडलाइन
  • कांगड़ा के विकास को पंख : धर्मशाला में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस इंडोर आइस स्केटिंग रिंक और सीवरेज संयंत्र की सौगात
  • शिमला : इलाज के लिए पहुंची छात्रा से डॉक्टर ने की घिनौनी हरकत, पुलिस जांच में जुटी
  • नेपाल लौट रहे व्यक्ति से सोलन में 85 हजार की लूट, मोहन पार्क के पास चार लोगों ने की मारपीट
  • देहरा के बाड़ी खास पंचायत में महिला किसान दिवस का आयोजन, योगदान को सराहा
  • शारदीय नवरात्र : छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, बीज मंत्र व आरती
  • मझीण स्कूल में सात दिवसीय NSS शिविर संपन्न : पहाड़ी नाटी पर झूमे स्वयंसेवी, नाटक से बताए नशे के दुष्प्रभाव
  • हिमाचल में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज : कुछ जिलों में आंधी-तूफान और ओलावृष्टि की चेतावनी

नूरपुर : नशा तस्करी मामले में चंबा से पकड़ा व्यक्ति, पंजाब निवासी दो साथी पहले से गिरफ्तार

ewn24 news choice of himachal 08 Apr,2025 6:16 pm


    ऋषि महाजन/नूरपुर। नशे के खिलाफ छेड़े गए अभियान में पुलिस जिला नूरपुर को एक और सफलता मिली है। नशा तस्करी के एक मामले में पुलिस ने कुल तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। मामले में दो आरोपी पहले ही पकड़े गए थे उनके तीसरे साथी को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार किया है।
     
    जानकारी के अनुसार, पुलिस जिला नूरपुर द्वारा नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान के अंतर्गत 7 मार्च, 2025 को पुलिस थाना नूरपुर के मुकाम गढ़वाल में नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई थी।

    इसमें नाकाबंदी के दौरान गाड़ी नंबर PB06-AE- 4569 (स्विफ्ट डिजायर) से अमित कौशल पुत्र ओम प्रकाश कौशल निवासी HM/41 नजद गेट हकीमन अमन वेन्यु, अमृतसर, पंजाब और गुरप्रीत सिंह पुत्र रमरीक सिंह निवासी गांव मजीठा रोड जगदंबा कॉलोनी, अमृतसर, पंजाब के कब्जे से 4 किलो 30 ग्राम चरस बरामद करने में सफलता प्राप्त की थी।

    उपरोक्त आरोपियों को गिरफ्तार करके उनके खिलाफ थाना नूरपुर में मामला दर्ज किया गया था। इस अभियोग में गिरफ्तार आरोपियों से की गई पूछताछ व तथ्यों की जांच के आधार पर यह पाया गया कि और भी लोग नशे के इस अवैध कारोबार में शामिल हैं जिनकी तलाश जिला पुलिस नूरपुर द्वारा विभिन्न स्थानों पर लगातार अमल में लाई जा रही है थी।

    जिला पुलिस नूरपुर द्वारा पेशेवर ढंग से कार्रवाई करते हुए 7 अप्रैल, 2025 को इस मामले में शामिल एक अन्य आरोपी ब्यास देव पुत्र सीखो को गांव चेयिल डाकखाना जांगी जिला चंबा से गिरफ्तार किया गया है। 


    उपरोक्त अभियोग में नियमानुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। भविष्य में भी जिला पुलिस नूरपुर का नशे के विरुद्ध अभियान जारी रहेगा।


Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather