रेखा चंदेल/झंडूता। जिला स्तरीय नलवाड़ मेला सुन्हानी जिला बिलासपुर (हिमाचल प्रदेश) का शुभारंभ पहली अप्रैल से होगा जो कि 4 अप्रैल तक चलेगा।
इस मेले का उद्घाटन पहली अप्रैल को सुबह 10:00 बजे तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी के करकमलों द्वारा ठाकुरद्वारा सुन्हानी से शोभायात्रा निकालते हुए किया जाएगा।
कमेटी प्रधान गायत्री शर्मा द्वारा मेले में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। मेला कमेटी के सचिव निर्मला शर्मा, कोषाध्यक्ष भगत राम संतोषी, समस्त कमेटी सदस्य भगत राम शास्त्री, रामेश्वर शर्मा, हंसराज वर्मा, कमेटी के उप प्रधान प्रकाश राणा, रिजवान, जोद सिंह, पुष्पराज, महेंद्र राणा, विकास चौधरी , महेंद्र शर्मा , सुरेंद्र कौशल, पंकज सोनी, रोशन लाल खजुरिया, रमेश चंद जसवाल, कुलवंत सिंह सभी मेला कमेटी के सदस्य हैं।
इन सभी ने मिलकर नलवाड़ मेले का पूरा कार्यक्रम तैयार किया है। ग्राम पंचायत प्रधान उपेंद्र सिंह परमार, उप प्रधान विक्रम परमार, मेंबर सुखदेव आदि सभी लोग इसमें शामिल है। मेला कमेटी प्रधान गायत्री शर्मा ने पूरे कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एक और दो अप्रैल को शाम 7:00 बजे 10:00 तक स्थानीय कलाकारों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम किया जाएगा।
13 अप्रैल को शाम 7 बजे से 10:00 तक स्टार नाइट में बाहर से कलाकारों को बुलाया गया है। 4 अप्रैल को दोपहर 12:00 बजे से भव्य दंगल का आयोजन किया गया है। एक से तीन अप्रैल को कबड्डी मैच में लड़के और लड़कियां राज्य स्तरीय खिलाड़ी अपनी प्रस्तुति देंगे।
मेला कमेटी ने ये भी जानकारी दी कि इस मेले में सफाई का ध्यान रखा जाएगा। बाहर से आए लोगों के लिए सब फैसिलिटी यहां पर प्रोवाइड की जाएगी। गायत्री शर्मा ने सभी को इस मेले में आने का निमंत्रण दिया है।
उनका कहना है कि सभी नलवाड़ मेले में आकर इसकी शोभा बढ़ाएं। 4 अप्रैल को शाम 5:00 बजे विवेक कुमार (महासचिव प्रदेश कांग्रेस कमेटी हिमाचल प्रदेश) के कमल द्वारा इसका समापन किया जाएगा।