शिमला। हिमाचल प्रदेश में मौसम शुष्क बना हुआ है। सुबह और शाम ठंड है और दिन में गर्मी का आलम है। वहीं, मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की एक अप्रैल, 2025 की अपडेट के अनुसार 3 अप्रैल को छोड़कर 7 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम शुष्क बना रह सकता है। तीन अप्रैल को चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, लाहौल स्पीति और किन्नौर जिलों में एक दो स्थानों पर हल्की बारिश/बर्फबारी हो सकती है।
प्रदेश के कई हिस्सों में अगले 3-4 दिन के दौरान न्यूनतम और अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी की संभावना है।
मंगलवार को न्यूनतम तापमान की बात करें तो केलांग का सबसे कम -0.7 डिग्री दर्ज किया है। सोमवार को ऊना का सबसे अधिक अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है।