रेखा चंदेल/झंडूता। हिमाचल के बिलासपुर जिला का नेहरू युवक मंडल जब्बलू नेक कार्य में हमेशा आगे रहता है। इसी कड़ी में युवक मंडल ने एम्स (AIIMS) बिलासपुर में लगातार 19 वां लंगर लगाकर तीन साल का सफर तय कर लिया।
युवक मंडल जब्बलू के प्रधान अजय कुमार ने बताया कि युवक मंडल लंगर लगाने के साथ-साथ अन्य सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेता है।
महीने में एक बार लंगर लगाने, हर वर्ष भगवती का जागरण करवाने, इस बार छिंज का आयोजन करवाने व जरूरतमंदों की मदद करने जैसे कार्य किए जाते हैं। अजय कुमार ने प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग देने के लिए सबका धन्यवाद किया।