रेखा चंदेल /झंडूता। हिंदी और पहाड़ी भाषा साहित्य के विकास और विस्तार के लिए हिमाचल प्रदेश प्रगतिशील लेखक संघ प्रदेश भर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने जा रहा है।
इसकी तिथि के बारे में जल्द ही इस माह फरवरी में होने वाली कार्यकारिणी की बैठक में अनुमोदन के बाद घोषित की जाएगी। यह जानकारी हिमाचल प्रदेश प्रगतिशील लेखक संघ के कार्यकारी अध्यक्ष गंगाराम राजी ने दी है।
उन्होंने बताया कि इन कार्यक्रमों में स्कूल स्तर पर कार्यक्रम आयोजित कर हिन्दी साहित्य और पहाड़ी भाषा के विकास एवं संवर्धन के लिए स्कूल स्तर पर भी बच्चों को साहित्य लेखन, साहित्यकारों की जानकारी प्रदान करवाने का प्रयास किया जाएगा। इस कार्य के लिए प्रदेश व देश के प्रतिष्ठित पहाड़ी व हिन्दी साहित्यकारों से सहयोग लिया जाएगा।