Breaking News

  • नूरपुर : श्री बृजराज स्वामी मंदिर प्रागंण में इस दिन खेली जाएगी फूलों की होली- डिटेल में जानें
  • बिलासपुर : बरठीं ITI में वोटिंग, छात्र-छात्राओं ने लिया भाग-पढ़ें खबर
  • नूरपुर में 9 नई पंचायतों के गठन को भेजा प्रस्ताव, कौन-कौन, जानें
  • कांगड़ा : माता बज्रेश्वरी जी की जयंती पर खूब थिरके भक्त
  • हरिपुर : इंदिरा कॉलोनी में श्री गुरु रविदास जी जयंती की धूम
  • कांगड़ा में नशा तस्कर पर कार्रवाई, चंदन के बाद साजन भी धरा
  • नूरपुर अस्पताल में दो माह के शिशु का किया जटिल ऑपरेशन, पढ़ें खबर
  • विदेश में नौकरी का मौका, नूरपुर में इस दिन इंटरव्यू, कर सकते हैं ट्राई
  • ज्वालाजी : रैन्खा में पास देते फंसा डिपो के राशन से भरा ट्रक
  • यूपी में हिमाचल के श्रद्धालुओं की गाड़ी पलटी- 15 घायल, पढ़ें सूची

नूरपुर में 9 नई पंचायतों के गठन को भेजा प्रस्ताव, कौन-कौन, जानें

ewn24 news choice of himachal 12 Feb,2025 6:03 pm




    बीडीओ नूरपुर अशोक कुमार ने की पुष्टि


    ऋषि महाजन/नूरपुर। हिमाचल प्रदेश में नई पंचायतों का गठन होना है। सरकार ने साफ किया है कि जरूरत और आबादी के हिसाब से नई पंचायतों का गठन किया जाएगा। नूरपुर विधानसभा क्षेत्र में भी 9 नई पंचायतों का गठन प्रस्तावित है। 



    कांगड़ा : माता बज्रेश्वरी जी की जयंती पर खूब थिरके भक्त 


    इसमें सनोह, भरमोली, लखनपुर, मेहटा, सुन्जता, लखवाल, कुट, कैहरना और भटोली बिल्लियां नई पंचायत बनाने के लिए प्रस्ताव तैयार करके भेजा गया है। अगर प्रस्तावित नई पंचायतों का गठन हो जाता है तो नूरपुर विधानसभा क्षेत्र में 51 से 60 पंचायतें हो जाएंगी।



    हरिपुर : इंदिरा कॉलोनी में श्री गुरु रविदास जी जयंती की धूम 




    बता दें कि गुरचाल पंचायत से तोड़कर सनोह पंचायत बनाने का प्रस्ताव है। गुरचाल पंचायत में वर्तमान में ठेहड़, खनाड़, मैहला, नियाड, समुं गुरचाल, मैहरका और सनोह गांव आते हैं। पंचायत की कुल आबादी 3112 है।  इसमें अभी मैहरका गांव की दूरी पंचायत मुख्यालय से 3 किलोमीटर और सनोह की 2 किलोमीटर है। 



    नूरपुर अस्पताल में दो माह के शिशु का किया जटिल ऑपरेशन, पढ़ें खबर



    प्रस्तावित सनोह पंचायत में दो गांव मैहरका और सनोह शामिल होंगे। दोनों गांव की आबादी 910 बनती है। इसमें मैहरका का आबादी 588 व मुख्यालय से दूरी एक किलोमीटर रह जाएगी। साथ ही सनोह की आबादी 322 है।


    भलेटा मुख्यालय सुहराहड़ से अलग करके भरमोली पंचायत का गठन होगा।  भलेटा में भलेटा, काथल, सुहराहड़, भरमोली, सपानालाहड़, बड़वाल गांव आते हैं। पंचायत की आबादी करीब 2884 है। 



    Breaking : हिमाचल : चतुर्थ श्रेणी के इन पदों पर नौकरी, 8वीं पास करें आवेदन




    प्रस्तावित नई पंचायत भरमोली में सुतराहड़ (आबादी 698), भरमोली (201), रुपानालाहड़ (122) और बड़वाल (287) गांव होंगे। कुल आबादी 1308 होगी।


    रिट उपरली से तोड़कर लखनपुर पंचायत बनाने का प्रस्ताव है। रिट अपरली पंचायत में लखनपुर, वासा, रिट उपरली और रिट झिकली गांव शामिल हैं। कुल आबादी 2031 है। 



    नूरपुर रोड और बैजनाथ पपरोला से एक घंटा पहले चलेंगी ये ट्रेनें, कल से बदलेगा समय




    इसमें लखनपुर की रिट उपरली पंचायत मुख्यालय की दूरी करीब 8 किलोमीटर है। प्रस्तावित नई पंचायत लखनपुर में एक ही गांव लखनपुर होगा, जिसकी कुल आबादी 973 है।


    चरुड़ी से अलग करके मेहटा नई पंचायत प्रस्तावित है। चरुड़ी पंचायत में अभी नवाशहर, घटोट, चरुड़ी, गुहढ़ा और डड़वाल गांव आते हैं और पंचायत की कुल आबादी 2017 है। इसमें पंचायत मुख्यालय से डड़वाल की दूरी 5, गुहढ़ा की 4, नवाशहर और मेहटा की 3-3 और घटोट की दो किलमोटर है।



    नूरपुर : सदवां के 71 गांव के हजारों लोगों के साथ धोखा, सब तहसील के नाम पर झुनझुना 




    प्रस्तावित नई पंचायत मेहटा में मेहटा (आबादी 491), गुहढ़ा (146) और डड़वाल (320) गांव शामिल होंगे। प्रस्तावित नई पंचायत की कुल आबादी करीब 957 है। नई पंचायत के गठन के बाद गुहढ़ा गांव की मुख्यालय से दूरी 2 और डड़वाल की अढ़ाई किलोमीटर रह जाएगी।  



    पुंडर पंचायत से सुन्जता पंचायत का गठन प्रस्तावित है। पुंडर पंचायत में मनकोट, जोटा, कोपड़, छो, मनेहड़, भताल, छतरील, घुलियाणा, पलीण, सत्यरा, डमीन, बासा बल्हूं, सुन्जता और मो गांव हैं। 

    पंचायत की कुल आबादी 3307 है। प्रस्तावित नई पंचायत सुन्जता में घुलियाणा, पलीण, सत्यरा, डमीन, बासा बल्हूं, सुन्जता और मो शामिल होंगे। प्रस्तावित नई पंचायत सुन्जता की कुल आबादी 1764 है।



    नूरपुर : फ्री किताबें, वर्दी, स्मार्ट क्लासरूम, फिर भी खाली क्यों सरकारी प्राइमरी स्कूल  




    घुलियाणा गांव की आबादी 130 और मुख्यालय से दूरी दो किलोमीटर, पलीण की आबादी 175  और दूरी 2 किलोमीटर, सत्यरा की आबादी 135 और दूरी 1.5 किलोमीटर, डमीन की आबादी 117 और दूरी 500 मीटर, बासा बल्हूं की आबादी 48 और दूरी 2 किलोमीटर, सुन्जता की आबादी 729 और मो की आबादी 430 व मुख्यालय से दूरी 1 किलोमीटर रह जाएगी।

    वर्तमान में पंचायत मुख्यालय पुंडर से मनकोट गांव की  दूरी 2 किलोमीटर, जोटा की 1 किलोमीटर, कोपड़ की 2 किलोमीटर, छा की 2.5 किलोमीटर, मनेहड़ की 2 किलोमीटर, भताल की 2 किलोमीटर, छतरील की 2 किलोमीटर, घुलियाणा की 2 किलोमीटर, पलीण की 5 किलोमीटर, डमीन की 5 किलोमीटर, बासा बल्हूं की 5 किलोमीटर, सुंजता की 5 किलोमीटर और मो की 5 किलोमीटर है।


    वहीं, सदवां पंचायत से तोड़कर लखवाल पंचायत का गठन प्रस्तावित है। सदवां पंचायत में सदवां, सन्यालु, वरेट, माहड़ग, समूला, लखवाल और वैन वगार गांव आते हैं। पंचायत की कुल आबादी 2866 है। इसमें पंचायत मुख्यालय से लखवाल की दूरी 5 किलोमीटर, समूला, वरेट और वैन बगार की 3 -3 किलोमीटर है।

    प्रस्तावित नई पंचायत लखवाल में समूला और लखवाल गांव शामिल होंगे। इसमें समूला गांव की आबादी 475 और मुख्यालय से दूरी 2 किलोमीटर  और लखवाल की आबादी 1132 होगी। कुल आबादी 1607 होगी।



    कांगड़ा में नशा तस्कर पर कार्रवाई, चंदन के बाद साजन भी धरा 




    बरंडा पंचायत से अलग कर कुट पंचायत बनाने का प्रस्ताव है। बरंडा में बरंडा, धार, अंगना दा वन और कुट गांव आते हैं। पंचायत की कुल आबादी 3206 है। 

    नई प्रस्तावित कुट पंचायत में कुट गांव शामिल होगा। इसकी अकेले की आबादी 839 है। अभी कुट की बरंडा पंचायत मुख्यालय की दूरी तीन किलोमीटर है। कुट पंचायत के गठन के बाद एक किलोमीटर रह जाएगी।

    अघार पंचायत को तोड़कर कैहरना पंचायत का गठन प्रस्तावित है। अघार पंचायत में टूंड, अघार, रोड व कैहरना गांव हैं। पंचायत की आबादी करीब 2450 है। प्रस्तावित नई पंचायत कैहरना में टूंड और कैहरना गांव शामिल होंगे। कुल आबादी 1239 होगी। इसमें टूंड गांव की 550 और कैहरना की 689 होगी।


    ज्वालाजी : रैन्खा में पास देते फंसा डिपो के राशन से भरा ट्रक




    साथ ही धनेटी गारला पंचायत से अलग करके भटोली बिल्लियां पंचायत का गठन प्रस्तावित है। धनेटी गारला पंचायत की आबादी 2074 है। इसमें धनेटी भूरियां, धनेटी गारला, धनेटी वरस्वाल, सनेका, भटोली बिल्लियां और भटोली लमियां गांव शामिल है। 

    इसमें धनेटी भूरियां की मुख्यालय से दूरी 1 किलोमीटर, धनेची गारला की 500 मीटर, धनेटी वरस्वाल की 1 किलोमीटर, सनेका की 4 किलोमीटर, भटोली बिल्लियां की 4 किलोमीटर और भटोली लमियां की 5 किलोमीटर है। प्रस्तावित नई पंचायत भटोली बिल्लियां में भटोली बिल्लियां, भटोली लमियां और सनेका गांव शामिल होंगे। 

    इनकी कुल आबादी 1081 होगी। इसमें भटोली बिल्लियां की 166, भटोली लमियां की 442 और सनेका की 473 होगी। मुख्यालय से दूरी 1 किलोमीटर रह जाएगी।

    बीडीओ नूरपुर अशोक कुमार ने 9 नई पंचायत के गठन का प्रस्ताव भेजे जाने की पुष्टि की है।





    मंडी में 10वीं, 12वीं, बीए और ITI पास को रोजगार का मौका- जानें डिटेल













    नूरपुर : सरकारी स्कूलों को लिया गोद, ट्रैक सूट और ब्लेजर भी किए भेंट








    हिमाचल : सच में 5 से 20 गुणा अधिक कमाई कर रही महिलाएं- कैसे संभव, पढ़ें खबर






    नूरपुर रोड और बैजनाथ पपरोला से एक घंटा पहले चलेंगी ये ट्रेनें, कल से बदलेगा समय






    सुजुकी मोटर कंपनी में 200 पदों पर भर्ती, ITI मंडी में होंगे इंटरव्यू  




    हिमाचल के जुड़ी हर बड़ी खबर पाएं अपने फोन पर, जुड़िए हमारे WhatsApp ग्रुप के साथ 



Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather