कांगड़ा। मां बज्रेश्वरी जी नगरकोट धाम की जयंती बुधवार को बड़ी धूमधाम से मनाई गई। सबसे पहले सुबह मां की ¨पिंडी को स्नान करवाया गया और व पूजा पाठ हुआ।
काफी संख्या में श्रद्धालु मां के दर माथा टेकने मंदिर पहुंचे। श्रद्धालुओं के मां के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया। दोपहर तक मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन व पूजा होती रही।
मंदिर परिसर में माता की चौकी का आयोजन भी किया गया। मां के भजनों पर श्रद्धालु खूब थिरके। मंदिर में दोपहर 12 बजे से भंडारे का भी आयोजन किया गया।