रेखा चंदेल/ झंडूता। इंसानियत समाज सुधार एवं विकास समिति डाहड ने अपने 11वें रक्तदान शिविर का आयोजन डाहड में करवाया। इंसानियत संस्था के प्रधान पवन चंदेल ने बताया कि इस शिविर में प्रत्यक्ष रूप से कुल 50 लोगों ने भाग लिया। इस में कुल 20 यूनिट रक्त इकट्ठा किया गया। इस शिविर की सबसे मुख्य बात यह रही कि "इंसानियत संस्था नारी शक्ति ग्रुप" की प्रधान मीना चंदेल ने 7 महीने में दूसरी बार रक्तदान किया।
मीना चंदेल का कहना है कि संपूर्ण समाज को एकजुट होकर के रक्तदान करना चाहिए। इंसानियत संस्था के प्रधान पवन चंदेल ने बताया कि संस्था जिला और प्रदेश की हर पंचायत में रक्तदान शिविर का आयोजन करवाना चाहती है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक किया जा सके।
इंसानियत संस्था में लगभग 5000 से ज्यादा लोग सदस्य के रूप में मौजूद हैं। इंसानियत संस्था समाज हित और जनहित कार्यों को करने वाली सबसे चर्चित संस्था बन गई है।अभी तक इंसानियत संस्था ने अपने सामाजिक कार्यों के लिए लगभग 7 लाख से ज्यादा का कार्य लगभग बीते 2 वर्षों में ही कर दिया है।