Breaking News

  • हिमाचल में विधवाओं के बच्चों को 27 वर्ष की आयु तक मिलेंगी 1000 रुपये पॉकेट मनी
  • हिमाचल के कर्मचारियों और पेंशनरों को महंगाई भत्ते की किस्त को लेकर बड़ी अपडेट
  • बड़सर में फ्लोर स्टाफ के 100 पदों के लिए होंगे साक्षात्कार, नालागढ़ की कंपनी में भरे जाएंगे पद
  • शिमला के एक होटल में भरे जाएंगे कुक हेल्पर और स्टीवर्ड के पद, इस दिन इंटरव्यू
  • दुबई में वेयर हाउस की नौकरी, कांगड़ा में होंगे इंटरव्यू, अच्छी सैलरी, रहना और आना जाना फ्री
  • एचपी स्टेट सीनियर वूमेन चेस चैंपियनशिप-2026 में हमीरपुर की स्निग्धा शर्मा विजेता, चंबा में हुई स्पर्धा
  • HPBOSE का कड़ा रुख : D.El.Ed. परीक्षा में नकल हुई तो रद्द होगा सेंटर
  • मंडी में HRTC की बल्ले-बल्ले, इलेक्ट्रिक बसों से 24 दिन में 19 लाख से अधिक का मुनाफा
  • हिमाचल में भ्रष्टाचार पर कसी नकेल, 3 हजार करोड़ की बचत-सीएम सुक्खू ने दी जानकारी
  • बिना मान्यता 9वीं से 12वीं की कक्षाएं चलाने वाले निजी स्कूलों को शिक्षा बोर्ड की दो टूक, 2027-28 का शेड्यूल किया जारी

रिवालसर : लोमश ऋषि की भव्य शोभायात्रा के साथ बैसाखी मेले का आगाज

ewn24 news choice of himachal 12 Apr,2025 9:48 pm


    गुरु ग्रंथ साहिब के साथ नगर कीर्तन का आयोजन


    राधिका ठाकुर/रिवालसर। त्रिवेणी धर्म स्थली रिवालसर में मनाए जाने वाले चार दिवसीय ऐतिहासिक बैसाखी मेले का शनिवार को आगाज हो गया। प्रधान सलाहकार मुख्यमंत्री आईटी विभाग गोकुल बुटेल ने मेले में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। मेला कमेटी व स्थानीय जनता ने उनके रिवालसर आगमन पर  बैंडबाजे व फूलमालाओं से जोरदार स्वागत किया। मुख्य अतिथि ने लोमश ऋषि मंदिर में पूजा अर्चना कर बैसाखी पर्व का शुभारंभ किया। इस दौरान मंदिर परिसर से भगवान लोमश ऋषि की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। वहीं दूसरी ओर ऐतिहासिक गुरुद्वारा से गुरु ग्रंथ साहिब के साथ नगर कीर्तन का आयोजन किया गया।  इसमें, सिक्ख संगत, प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय उपकेंद्र, नैना देवी, बाबा धजा धारी मंदिर कमेटी  सहित विभिन्न धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं के लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। बैसाखी पर्व पर आयोजित इस कार्यक्रम की शोभा देखते ही बन रही थी।

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather