रेखा चंदेल/झंडूता। अखिल भारतीय साहित्य परिषद हिमाचल प्रदेश की प्रदेश स्तरीय बैठक प्रदेशाध्यक्ष डॉ. रीता सिंह की अध्यक्षता में पेलियो म्यूजियम घुमारवीं में आयोजित की गई। इसमें अखिल भारतीय साहित्य परिषद के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री मनोज कुमार ने मुख्यातिथि के रूप में तथा संपर्क अधिकारी महीधर ने विशिष्ट अतिथि के रूप में भाग लिया।बैठक का शुभारंभ मुख्यातिथि द्वारा ज्योति प्रज्ज्वलित करके सरस्वती वन्दना के साथ हुआ।
इसके बाद डॉक्टर अनेक राम सांख्यान ने परिषद गीत प्रस्तुत किया। बैठक में मुख्य रूप से "हिमाचल प्रवास में साहित्य का योगदान" विषय पर चर्चा हुई तथा कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए, जिनमें हिमाचल में साहित्यिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने तथा युवाओं को रचनात्मक लेखन की ओर प्रेरित करने पर बल दिया गया। इस अवसर पर साहित्यकारों, शिक्षाविदों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने अपने विचार प्रस्तुत किए। बैठक को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री मनोज कुमार ने परिषद के उद्देश्यों, लक्ष्यों व कार्यों के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि साहित्य को समाज का दर्पण होता है। अतः यह समाज को जागरूक और संस्कारित बनाने की दिशा में अहम भूमिका निभाता है।
सम्पर्क अधिकारी महीधर ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के बारे में विस्तृत जानकारी दी। अंत में प्रदेशाध्यक्ष डॉक्टर रीता सिंह ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए सभी विशिष्ट अतिथियों को सम्मानित किया। मंच संचालन हेम राज ठाकुर ने किया। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष डाक्टर अनेक राम सांख्यान, प्रदेश महासचिव डॉ. इन्दु बाला पराशर, उत्तम चंद शर्मा, शिव कुमार गर्ग, केडी हिमाचली, शक्ति चड्डा, विवेक दत्ता, राजेंद्र सिंह, डॉ. रविन्दर ठाकुर, रविन्द्र कुमार शर्मा, केशव शर्मा, डॉक्टर राजेंद्र डोगरा, सुषमा खजुरिया, दिनेश सिंह, बृजलाल लखनपाल, जीवन कुमार, ज्ञान दास, रचना चन्देल, वीना वर्धन, डॉक्टर शालिनी,रेखा चन्देल, निर्मला ठाकुर सहित समूह सदस्य उपस्थित थे।