कांगड़ा। भोलेनाथ के भक्तों का प्रिय पर्व महाशिवरात्रि 26 फरवरी को मनाया जाना है। महाशिवरात्रि से पहले ही शिवभक्तों ने मंदिरों में पूजा-पाठ आदि करना शुरू कर दिया है।
शिव मंदिरों में कई तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। भोलेनाथ की झांकियां भी निकाली जा रही हैं। इसी कड़ी में ऐतिहासिक वीरभद्र मंदिर गुप्त गंगा कांगड़ा से भी भोलेनाथ की मनमोहक झांकी निकाली गई।
भोलेनाथ अपने गणों की टोली के साथ वीरभद्र मंदिर से नंदी पर सवार होकर निकले और तहसील चौक से होते हुए कांगड़ा बाजार का चक्कर लगाया। इस दौरान भोले बाबा के भक्त बारात में नाचते-गाते चल रहे थे।