Breaking News

  • हिमाचल : घी और मक्खन के बाद अब दूध भी महंगा : मिल्कफेड ने चार रुपए बढ़ाए दाम, ये है नई कीमत
  • ITI, डिप्लोमा व ग्रेजुएट युवाओं के लिए सुनहरा मौका : BBMB नंगल में 343 अप्रेंटिस पदों पर बंपर भर्ती
  • HPAS प्रीलिम्स 2026 परीक्षा का शेड्यूल जारी : ये होगी टाइमिंग और फेस ऑथेंटिकेशन के नए नियम
  • धर्मशाला के चीलगाड़ी में सड़क किनारे मिली युवती की अधजली बॉडी, 10 दिन पहले चंडीगढ़ से लौटी थी
  • हिमाचल पटवारी परीक्षा : श्री राज राजेश्वरी कॉलेज ऑफ एजुकेशन चौराव मनसूई की लोकशन अपडेट
  • HPRCA : असिस्टेंट स्टाफ नर्स भर्ती का फाइनल परिणाम घोषित, यहां देखें रिजल्ट
  • ट्रेनिंग के दौरान थम गई 19 साल के अग्निवीर की सांसें, तिरंगे में लिपटकर घर पहुंचा साहिल कुमार
  • मिशन हिमाचल के लिए BJP ने कसी कमर : 66 विधानसभा सीटों पर प्रभारियों की तैनाती, जानें आपके क्षेत्र से किसे मिली कमान
  • ग्रेजुएट, ITI और कंप्यूटर डिप्लोमा धारकों के लिए हमीरपुर में नौकरी का मौका : 20 हजार तक सैलरी
  • चंबा पुलिस का बड़ा एक्शन : तीसा में किलो 318 ग्राम चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार

शिमला : बेरोजगार शारीरिक शिक्षक बोले- भर्ती प्रक्रिया करो शुरू, नहीं तो देंगे धरना

ewn24 news choice of himachal 10 Aug,2024 8:16 pm

    सात साल से नहीं भरे गए पद

    शिमला। हिमाचल बेरोजगार शारीरिक शिक्षकों ने शिमला में रैली निकाल कर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बेरोजगार शारीरिक शिक्षकों ने भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू करने की मांग उठाई है।  

    बता दें कि हिमाचल प्रदेश में लगभग दो हजार शारीरिक शिक्षकों के पद खाली चल रहे हैं। 870 के करीब पदों को भरने की प्रक्रिया पूर्व सरकार के समय में शुरू हुई थी, लेकिन मामला कोर्ट में जाने की वजह से लटक गया। 


    शिमला : संजौली कॉलेज में SFI का हंगामा, प्रिंसिपल ऑफिस में गरमाया माहौल 


    भर्ती प्रक्रिया शुरू न होने से प्रदेश के बेरोजगार शारीरिक शिक्षक खासे गुस्से में हैं और सरकार के खिलाफ शिमला में पिछले 11 दिन से धरने पर बैठे हैं। शनिवार को बेरोजगार शारीरिक शिक्षकों ने चौड़ा मैदान में रैली निकाली और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। 

    प्रदर्शन कर चेताया कि अगर सरकार ने भर्ती प्रक्रिया को शुरू नहीं किया तो वे परिवार सहित सीएम आवास के बाहर धरने पर बैठेंगे और आत्मदाह करने से भी पीछे नहीं हटेंगे।


    सिरमौर : राजगढ़ के नेरबाग में मकान पर खतरा, खौफ में परिवार





    बेरोजगार शारीरिक शिक्षकों का कहना है कि सात साल से प्रदेश के स्कूलों में शारीरिक शिक्षकों के पद भरे नहीं गए हैं। ऐसे में जहां प्रशिक्षित शारीरिक शिक्षक बेरोजगारी की मार झेल रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ बच्चे खेल गतिविधियों से भी दूर हो रहे हैं। 


    ABVP ने सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी के कुलपति का किया घेराव- ये रहा कारण


    इसके चलते बच्चों में नशे की लत में पड़ रही है। कई बेरोजगार शारिरिक शिक्षकों की उम्र 50 पार हो गई है और अभी तक सरकारी नौकरी के लिए सड़कों पर दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं। सरकार कोर्ट का हवाला देकर भर्ती प्रक्रिया को लटकाने का काम कर रही है, जबकि उनके पास सभी सारी शैक्षणिक योग्यता है। 


    हिमाचल के जुड़ी हर बड़ी खबर पाएं अपने फोन पर, जुड़िए हमारे WhatsApp ग्रुप के साथ 











Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather