धर्मशाला। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में 14 दिसंबर को होने वाले टी-20 मैच के लिए क्रिकेट प्रेमी काफी उत्साहित हैं। 11 दिसंबर यानी कल से सभी ऑफलाइन टिकट खरीद सकेंगे। इसके लिए स्टेडियम के गेट के साथ गुरुवार से एचपीसीए की ओर से ऑफलाइन मैच टिकट काउंटर लगाया जाएगा।
क्रिकेट प्रेमी सुबह 10:00 बजे के बाद लाइन में लगाकर टिकट खरीद सकेंगे। अभी तक मैच की ऑनलाइन टिकट की बिक्री की जा रही है। इसमें 1500 रुपये में सबसे सस्ता और 20 हजार रुपये का सबसे महंगा टिकट है। मैच के सस्ते टिकट ऑनलाइन भी सेल हो गए हैं।
ऑफलाइन टिकट काउंटर पर क्रिकेट प्रेमियों को पहले आओ पहले पाओ के आधार पर टिकट दी जाएंगी। जो व्यक्ति पहले आएगा, उसे ही सस्ता टिकट मिलेगा। एचपीसीए की ओर से स्टेडियम के बाहर ऑफलाइन टिकट काउंटर लगाने की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं, ताकि क्रिकेट प्रेमियों को टिकट लेने में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
क्रिकेट स्टेडियम को बुधवार से आम लोगों और पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है। अब मैच के बाद ही स्टेडियम आम लोगों और पर्यटकों के लिए खेला जाएगा। एचपीसीए के सचिव अवनीश परमार ने कहा कि मैच की तैयारियों के चलते स्टेडियम को आम लोगों के प्रकार की समस्या न हो।
एचपीसीए के संयुक्त सचिव विशाल शर्मा ने कहा कि 11 दिसंबर से ऑफलाइन टिकटें मिलेंगी। इसके लिए काउंटर लगाया जाएगा। ऑनलाइन टिकट बुक करवाने वाले क्रिकेट प्रेमी भी टिकट की हार्ड कॉपी बॉक्स ऑफिस से ले सकेंगे।