Breaking News

  • कांगड़ा के बालकरूपी में सनसनी : सैर पर निकले एक्स-सर्विसमैन को बीच रास्ते में मारी गोली
  • जानिए क्यों खास है शिमला के जाखू का दशहरा : संजीवनी की तलाश करते समय रुके थे बजरंगबली
  • शगुन की खुशियां मातम में बदलीं : अनियंत्रित होकर नदी में गिरी कार-तीन की जान गई-4 अस्पताल में भर्ती
  • संजौली से रामपुर और रिकांगपिओ के लिए 21 अक्तूबर से हेलीकॉप्टर सेवा शुरू, जानें पूरा शेड्यूल और समय
  • मंडी : तंग बाजारों और दुकानों में पटाखों की बिक्री पर रोक, सिर्फ 'छोटा पड्डल मैदान' में ही बिकेंगे पटाखे
  • सुजानपुर के स्टोन क्रशर में नौकरी का मौका : ड्राइवर और जेसीबी ऑपरेटर के भरे जाएंगे पद, 21 को होंगे इंटरव्यू
  • RNT पब्लिक हाई स्कूल रैंखा में धूमधाम से मनाई दुर्गा अष्टमी, भक्तिमय गीतों और जयकारों से गूंजा प्रांगण
  • HPRCA : फाइन आर्ट्स शिक्षक भर्ती का फाइनल रिजल्ट घोषित, 82 उम्मीदवार चयनित
  • मुंबई के जुहू में अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर अंधाधुंध फायरिंग : बाल-बाल बचे, ड्राइवर व एक व्यक्ति घायल
  • HPPWD शिमला में ड्राइवर के पदों पर भर्ती : जानें योग्यता, चयन प्रक्रिया और आवेदन की पूरी जानकारी

ABVP ने सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी के कुलपति का किया घेराव- ये रहा कारण

ewn24 news choice of himachal 10 Aug,2024 3:52 am

    बिना तैयारी सुंदरनगर कैंपस में विभाग शिफ्ट करने का मामला


    तरनदीप सिंह/मंडी।
    एबीवीपी (ABVP) ने सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी के कुलपति का घेराव किया। बता दें कि 8 अगस्त को विश्वविद्यालय द्वारा केमिस्ट्री, इंडस्ट्रियल केमिस्ट्री एवं भौतिक विज्ञान विभागों को सुंदरनगर शिफ्ट करने के ऑर्डर कर दिए हैं। पर सुंदरनगर कैंपस में विश्वविद्यालय के पास कोई फर्नीचर नहीं है। 

    बता दें कि सुंदरनगर कैंपस में खाली कमरों के अलावा वर्तमान समय में कुछ भी मौजूद नहीं है। ऐसे में विश्वविद्यालय प्रशासन मंडी कैंपस के ही फर्नीचर को सुंदरनगर कैंपस में ट्रकों में भर कर ले जा रहा है। 


    छात्रों को लंबे समय से विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा ये आश्वासन दिया जा रहा था कि सुंदरनगर कैंपस को केमिस्ट्री और इंडस्ट्रियल केमिस्ट्री की शानदार लैब के हिसाब से डिजाइन किया गया है। परंतु वर्तमान समय में वहां लैब की कोई सुविधा नहीं है और फंड के आभाव के कारण आने वाले समय में भी लैब बनने की संभावना शून्य के बराबर ही है, ऐसे में विश्वविद्यालय प्रशासन का ये फैसला छात्र विरोधी है। 

    अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा इस विषय को लेकर कुलपति का घेराव किया। 
    इकाई अध्यक्ष हर्षित मिन्हास ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि वर्तमान कुलपति विश्वविद्यालय में तानाशाह की तरह कार्य कर रहे हैं। जहां इतना बड़ा फैसला छात्रों से पूछे बिना ही कर दिया गया गया। पहले जब विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता वाइस चांसलर के पास शिफ्टिंग के विषय पर चर्चा करने गए थे तो उन्हें वीसी द्वारा आश्वासन दिया कि जब भी विभागों को शिफ्ट किया जाएगा तो उससे पूर्व छात्रों से चर्चा जरूर की जाएगी और छात्रों को पर्याप्त समय भी दिया जाएगा। 

    हर्षित मिन्हास ने कहा कि विद्यार्थी परिषद शिफ्टिंग के विरोध में नहीं है, लेकिन जिन भी विभागों को शिफ्ट किया जाएगा, उन्हें पहले पूरी सुविधा प्रदान की जाए और छात्रों को पर्याप्त समय दिया जाए। 
    अन्य छात्रों ने भी इन विषयों पर अपना रोष जताते हुए कुछ अहम मांगों को कुलपति के समक्ष रखा, जिसमें छात्रों को हॉस्टल की सुविधा का विषय सबसे चर्चित रहा। 

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather