शिमला। हिमाचल कैबिनेट की आगामी बैठक की तिथि तय हो गई है। कैबिनेट की बैठक 15 सितंबर 2025 सोमवार को निर्धारित की गई है।
ये बैठक मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में दोपहर 11 बजे हिमाचल प्रदेश सचिवालय में होगी। हिमाचल में आई आपदा के बीच ये कैबिनेट बैठक होने जा रही है जिसमें कई महत्वपूर्ण फैसले लिए जा सकते हैं।