कांगड़ा। जिला कांगड़ा पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ निरंतर जारी विशेष अभियान के तहत 702 ग्राम चरस सहित दो युवकों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
जानकारी के अनुसार, 20 मार्च, 2026 शुक्रवार को जिला कांगड़ा पुलिस की विशेष टीम गश्त पर थी तो गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि घनखेतर मोड़ मंडी से पठानकोट पक्की सड़क के बाहरी तरफ कच्ची सड़क पर एक ऑल्टो कार न0 HP 29 C-9655 बरंग काली खड़ी है, जिसमें दो युवक बैठे हैं।
युवकों ने अपने पास गाड़ी में भारी मात्रा में चरस छिपा कर रखी है जिसे ये बेचने की फिराक में हैं। सूचना मिलने पर जिला कांगड़ा पुलिस की विशेष टीम द्वारा नियमानुसार त्वरित कार्यवाही करते हुए उक्त दोनों आरोपियों को 702 ग्राम चरस के साथ धर दबोचा।
जिला कांगड़ा पुलिस की विशेष टीम द्वारा गश्त के दौरान अंशुल कुमार आयु 27 वर्ष पुत्र कर्म सिंह निवासी गांव पनीरु डाककर पन्डोल (बाग) मैंझा तहसील लडभडोल जिला मंडी और साहिल आयु 20 वर्ष पुत्र सरवण कुमार निवासी गाव सलियाणा डाककर गदियाडा तहसील पालमपुर जिला कांगड़ा के कब्जे से 702 ग्राम चरस बरामद करने में सफलता प्राप्त की है।
उपरोक्त दोनों आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया तथा इनके विरुद्ध पुलिस थाना बैजनाथ में अभियोग संख्या 43/26 दिनाँक 20.03.2026 अन्तर्गत धारा 20, 29 एन डी पी एस एक्ट पंजीकृत किया गया है। आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्यवाही नियमानुसार प्रगति पर है ।
जिला काँगड़ा पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ निरन्तर जारी विशेष अभियान में लगातार गश्त, नाकाबन्दी, गुप्त सूचना एकत्रित करना व ट्रैफिक चैकिंग जारी है ।
जिला कांगड़ा पुलिस का नशे के विरुद्ध यह अभियान भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगा। नशे और अन्य अवैध कारोबार में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। आमजन से अपील है कि नशे के सौदागरों की सूचना तुरंत पुलिस को दें-आपकी पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।