नूरपुर। पुलिस जिला नूरपुर द्वारा पिछले दो दिनों में अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई के तहत 8 वाहन इम्पाउंड किए गए।
थाना इंदौरा के तहत चौकी ठाकुरद्वारा क्षेत्र में नाकाबंदी/पेट्रोलिंग के दौरान लगभग 20-25 वाहनों की जांच की गई, जिसमें 4 टिप्पर बिना X-Form के पकड़े गए। सभी वाहनों को माइनिंग एक्ट के तहत इम्पाउंड कर चालान किए गए तथा मामले न्यायालय में भेजे गए।
थाना जवाली के तहत पुलिस चौकी नगरोटा सूरियां क्षेत्र में नाकाबंदी के दौरान 2 ट्रैक्टर रेत से भरे हुए पाए गए, जिन्हें इम्पाउंड कर चालान किए गए तथा मामले न्यायालय में भेजे गए।
थाना डमटाल के तहत थाना क्षेत्र डमटाल में कार्रवाई के दौरान एक ट्रैक्टर बिना वैध दस्तावेजों के पकड़ा गया। इसके अतिरिक्त, पुलिस चौकी धांगूपीर के आईसी द्वारा स्टाफ के साथ रात्रि पेट्रोलिंग के दौरान एक डंपर बिना X-Form के पकड़ा गया।
दोनों वाहनों को माइनिंग एक्ट के तहत इम्पाउंड कर चालान किया गया है तथा चालान माननीय न्यायालय JMFC इंदौरा में प्रस्तुत किया जाएगा।
नूरपुर पुलिस द्वारा अवैध खनन के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा तथा आम जनता से नियमों का पालन करने की अपील की जाती है।