Breaking News

  • यूपी के भाई-बहन का कमाल : पान के पत्ते से बनाई चॉकलेट, लड्डू और कई तरह की मिठाई
  • अवैध खनन पर पुलिस की सख्ती से रोष : नूरपुर में सड़कों पर उतरे ट्रैक्टर चालक
  • नौकरी चाहिए तो पहुंचें देहरा, परवाणू की कंपनी लेने आ रही इंटरव्यू
  • HPRCA : TGT Medical के स्क्रीनिंग टेस्ट का रिजल्ट घोषित, ये हुए सफल
  • मंडी : आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पदों पर आवेदन की तिथि 10 अप्रैल तक बढ़ी
  • मंडी : आंगनबाड़ी-कम-पालना केंद्रों में भरे जाएंगे क्रेच सहायिका के पद, करें आवेदन
  • 8वीं, 10वीं व 12वीं पास को मिलेगी नौकरी : ट्रेनी मशीन ऑपरेटर के भरे जा रहे पद
  • Kangra Job Alert : परवाणू की कंपनी में नौकरी, प्रोडक्शन ऑपरेटर भरे जा रहे पद
  • परीक्षा केंद्र देहरी कॉलेज से नूरपुर शिफ्ट किए जाने पर भड़के छात्र, सेंटर पहुंचना बड़ी चुनौती
  • HPBOSE : डीएलएड पुनर्मूल्यांकन और पुनर्निरीक्षण के नतीजे घोषित

नौकरी के लिए हो जाओ तैयार : मंडी में लगने वाला है रोजगार मेला, भरेंगे 196 पद

ewn24 news choice of himachal 23 Mar,2026 11:38 am



    मंडी। युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा रोजगार मेलों का आयोजन जिला स्तर पर किया जा रहा है। इसी क्रम में जिला रोजगार कार्यालय मण्डी द्वारा 24 मार्च, 2026 को एक लघु रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की विभिन्न कंपनियां भाग लेंगी और 196 रिक्त पदों को भरने के लिए योग्य अभ्यर्थियों का चयन करेंगी।


    हिमाचल कैबिनेट : चिट्टे के साथ पकड़े जाने वाले नहीं लड़ पाएंगे पंचायत चुनाव  



    जिला रोजगार अधिकारी अरविन्द सिंह चौहान ने बताया कि यह रोजगार मेला 24 मार्च को प्रातः 10.30 बजे मॉडल करियर सेंटर/जिला रोजगार कार्यालय, खलियार, मण्डी (हि.प्र.) में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि हीरो मोटर्स कंपनी ई-वैली प्रा. लिमिटेड की ओर से टेक्निकल एसोसिएट/ ऑपरेटिंग इंजीनियर के 35 पदों के लिए साक्षात्कार लिए जाएंगे।


    इसके लिए शैक्षणिक योग्यता जमा दो कक्षा उत्तीर्ण, आईटीआई, मैकेनिकल या इलेक्ट्रिकल में डिप्लोमा धारक रखी गई है और 18 से 32 वर्ष आयु तक के पुरूष व महिला अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को पंजाब के लुधियाना में तैनाती दी जाएगी और वेतन 18,500 रुपए से 22,500 रुपए तक निर्धारित किया गया है।


    31 मार्च से पहले बनवा लें HRTC हिम बस कार्ड, नवीनीकरण के लगेंगे 177 रुपए



    उन्होंने बताया कि 18 वर्ष से अधिक आयु के पुरूष अभ्यर्थियों के लिए सुपरवाइजर के 60 पदों के लिए भी तीन कंपनियों एलायंस ग्रो स्टाफिंग प्रा. लिमिटेड, नुरेका टैक्नोलॉजी प्रा. लिमिटेड तथा एमटी ऑटोक्राफ्ट सिस्टम लिमिटेड की ओर से साक्षात्कार लिए जाएंगे। शैक्षणिक योग्यता जमा दो कक्षा उत्तीर्ण या इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, फिटर, एमएमवी इत्यादि में आईटीआई डिप्लोमा रखी गई है। उन्होंने बताया कि परवाणु व मोहाली में तैनाती के साथ ही इनके लिए 13,500 रुपए वेतन व अन्य भत्ते निर्धारित किए गए हैं।


    कंपीटेंट ऑटोमोबाइल प्रा. लिमिटेड की ओर से सेल्ज़ एग्जीक्यूटिव और सर्विस एडवाइजर के 17 पद के लिए साक्षात्कार लिए जाएंगे। शैक्षणिक योग्यता किसी भी विषय में बी.टेक/डिप्लोमा/ग्रेजुएशन रखी गई है। ड्राइविंग लाइसेंस अनिवार्य होगा। 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग के पुरुष और महिला दोनों आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए वेतन 14,000 रुपए से 18,000 हजार रुपए व अलग से इंसेंटिव निर्धारित किया गया है और तैनाती मंडी, कुल्लू और मनाली में की जाएगी।


    Kangra Job Alert : परवाणू की कंपनी में नौकरी, प्रोडक्शन ऑपरेटर भरे जा रहे पद  



    आनंद ऑटो केयर प्रा. लिमिटेड की ओर से सेल्ज़ ऑफिसर के चार पदों के लिए साक्षात्कार लिए जा रहे हैं। शैक्षणिक योग्यता किसी भी विषय में ग्रेजुएशन रखी गई है। इसमें 21 से 35 वर्ष के बीच आयु के पुरुष और महिला दोनों आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि वेतन 12,750/- और उससे अधिक (अनुभव के आधार पर) निर्धारित किया गया है और तैनाती मंडी में होगी।


    एक्सिस बैंक (एनआईआईटी) की ओर से एसिस्टेंट मैनेजर के 30 पदों के लिए साक्षात्कार लिए जाएंगे। शैक्षणिक योग्यता किसी भी विषय में 50 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक की उपाधि रखी गई है। 21 से 33 वर्ष आयु वर्ग के पुरूष एवं महिला अभ्यर्थी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए वेतन 36,500 रुपए निर्धारित किया गया है और हिमाचल प्रदेश में कहीं भी तैनाती की जा सकती है। 

    ग्राम तरंग टेक्निकल वोकेशनल एजुकेशन एंड ट्रेनिंग प्रा. लिमिटेड की ओर से इलेक्ट्रीशियन, फिटर, मशीनिस्ट, वायरमैन, इलेक्ट्रॉनिक्स, मोटर मैकेनिक इत्यादि के 50 पदों के लिए साक्षात्कार लिए जाएंगे। शैक्षणिक योग्यता बारहवीं पास/आईटीआई (इलेक्ट्रीशियन, मशीनिस्ट, वायरमैन, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, फिटर, एमएमवी इत्यादि) रखी गई है। इसमें 18 से 25 वर्ष आयु वर्ग के पुरुष उम्मीदवार तथा केवल वे लड़कियां जिन्होंने आईटीआई कोपा ट्रेनिंग पूरी की है, पात्र होंगी। उन्होंने बताया कि वेतन 12,507 रुपए व 800 रुपए उपस्थिति प्रोत्साहन निर्धारित किया गया है और तैनाती कपूरथला में दी जाएगी।

    अरविन्द सिंह चौहान ने बताया कि इच्छुक एवं योग्य आवेदक अपने सभी शैक्षणिक योग्यता के मूल प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, रोजगार कार्यालय का प्रमाण पत्र, आधार कार्ड व अपना बायोडाटा साथ लेकर साक्षात्कार के लिए उपस्थित हो सकते हैं। जिला रोजगार अधिकारी ने सभी इच्छुक आवेदकों से अनुरोध किया है कि वे निर्धारित तिथि, समय एवं स्थान पर उपस्थित होकर इस रोजगार मेले में भाग लें और उपलब्ध रोजगार अवसरों का लाभ उठाएं।


    घुमारवीं में ITI और बहुतकनीकी पास इलेक्ट्रीशियन के 25 पदों पर भर्ती  



    हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट पाएं अपने फोन पर, जुड़े WhatsApp ग्रुप के साथ 



    बजट : हिमाचल के एक लाख परिवारों को 300 यूनिट बिजली फ्री, 1500-1500 रुपए भी मिलेंगे 


    हिमाचल में बढ़ी दिहाड़ी : अब प्रतिदिन मिलेगी 450 रुपए, साल में दो बार नियमित होंगे कर्मचारी 



    नौकरी के लिए हो जाओ तैयार : मंडी में लगने वाला है रोजगार मेला, भरेंगे 196 पद  



    हिमाचल में अब सहायक स्टाफ नर्स के 508 पदों पर होगी भर्ती, HPRCA ने शुरू की है प्रक्रिया



    कुल्लू में शास्त्री, म्यूजिक टीचर, PTI महिला और सुरक्षा गार्ड के पद के लिए होंगे इंटरव्यू



    बजट : हिमाचल में अब एक करोड़ रुपए तक जमीन खरीद पर लगेगा 4 फीसदी स्टांप शुल्क 


Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather