शिमला। हिमाचल प्रदेश में दिहाड़ीदारों की दिहाड़ी में बढ़ोतरी हुई है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दिहाड़ीदारों की दिहाड़ी 25 रुपए बढ़ाने की घोषणा की है। अब दिहाड़ीदारों को 450 रुपए प्रतिदिन दिहाड़ी अदा होगी।
वहीं, आउटसोर्स कर्मचारियों को न्यूनतम 13,750 रुपये प्रतिमाह मिलेगा। इसके अलावा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, को एक हजार रुपए की बढ़ोतरी के साथ 11500 मानदेय, मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को एक हजार बढ़ोतरी के साथ 8300 रुपए मानदेय, आंगनबाड़ी सहायिकाओं को एक हजार रुपए बढ़ोतरी के साथ 6800 रुपए मानदेय और आशा वर्कर को एक हजार बढ़ोतरी के साथ 6800 रुपए प्रतिमाह मानदेय मिलेगा।
सिलाई शिक्षकों का मानेदय एक हजार, मिड डे मील वर्कर, शिक्षा विभाग वाटर कैरियर, जल रक्षक, मल्टी टास्क वर्कर, पैर फिटर, पंप ऑपरेटर, पंचायत चौकीदार, राजस्व चौकीदार, एसएमसी शिक्षकों, आईटी टीचर, एसपीओ, पार्ट टाइम मल्टी टास्क वर्कर के मानदेय में 500-500 रुपए की बढ़ोतरी की गई है।
अनुबंध आधार तथा दैनिक वेतन पर कार्यरत कर्मचारी जो वर्तमान में वर्ष में केवल एक ही बार नियमित किए जाते हैं को अब पूर्व की भांति 31 मार्च, 2026 तथा 30 सितंबर, 2026 को निर्धारित सेवाकाल पूर्ण करने पर नियमितीकरण किया जाएगा।