शिमला। केंद्र सरकार द्वारा आरडीजी (Revenue Deficit Grant - राजस्व घाटा अनुदान) बंद करने के बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू अपने कार्यकाल का चौथा बजट पेश कर रहे हैं।
इस बार वित्तीय स्थिति का असर बजट पर भी पड़ा है। पिछले साल के मुकाबले इस बार बजट 3586 करोड़ रुपए कम है। पिछले साल मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने 58514 करोड़ रुपए का बजट पेश किया था। इस बार बजट 54928 करोड़ रुपए है। मु्ख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इस बार भी ग्रामीण विकास को प्राथमिकता दी है।
सीएम सुक्खू ने बजट भाषण के दौरान गाय और भैंस के दूध के क्रय मूल्य को बढ़ाने का भी ऐलान किया है। गाय के दूध के क्रय मूल्य को 51 से बढ़ाकर 61 रुपए और भैंस के दूध के क्रय मूल्य को 61 से 71 रुपए करने की घोषणा की है। यह निर्णय किसानों एवं पशुपालकों की आय में वृद्धि करेगा, साथ ही ग्रामीण अर्थव्यवस्था को और मजबूती मिलेगी।