शिमला। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की अपडेट के अनुसार 25, 26 और 27 मार्च 2026 को हिमाचल के अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश व बर्फबारी की संभावना है।
28 और 31 मार्च को राज्य के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश व बर्फबारी की संभावना है और 29 और 30 मार्च 2026 को राज्य के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश व बर्फबारी की संभावना है।
26 मार्च को राज्य में कहीं-कहीं पर तड़ित के साथ गर्जन तेज हवा 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की गति की संभावना है। 26 और 28 मार्च को चंबा, कांगड़ा, कुल्लू और मंडी में येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 29 मार्च को तीन जिलों सिरमौर, किन्नौर और लाहौल स्पीति को छोड़कर बाकी सभी जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान तड़ित के साथ गर्जन, तेज हवा 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से चलने की संभावना है।
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की अपडेट के अनुसार पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य के कुछ स्थान पर हल्की बारिश हुई है। जोगिंदर नगर, धर्मशाला, मंडी, बग्गी, रायपुर मैदान, सुंदर नगर और बरठीं में हल्की बारिश दर्ज की गई है।
अगले तीन-चार दिनों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। अगले तीन-चार दिनों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे दो से चार डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है।
पिछले 24 घंटे में अधिकांश स्टेशनों पर न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है, वहीं अधिकांश स्टेशनों पर न्यूनतम तापमान सामान्य या सामान्य के करीब रहा।
कहीं-कहीं पर यह सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक या ऊंचे पहाड़ों पर -1 से 5 डिग्री सेल्सियस, मध्य पहाड़ों पर चार से 11 डिग्री सेल्सियस और निचले पहाड़ों व मैदानों पर 11 से 17 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।
बुधवार को सबसे कम न्यूनतम तापमान ताबो में -1.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं मंगलवार का उच्चतम अधिकतम तापमान पांवटा साहिब में 29.00 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।