शिमला। हिमाचल में अब महिलाओं के लिए 80 लाख से एक करोड़ रुपए तक जमीन खरीद पर चार फीसदी स्टांप शुल्क लगेगा। पहले 80 लाख से नीचे चार फीसदी स्टांप शुल्क लगता था।
80 लाख और इससे ऊपर पर 8 फीसदी तय था, लेकिन अब एक करोड़ रुपए तक की जमीन खरीदने पर स्टांप शुल्क चार फीसदी ही लगेगा। यह ऐलान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचल विधानसभा में बजट भाषण के दौरान किया।
उन्होंने कहा कि जल शक्ति विभाग और पीडब्ल्यूडी में 159 जेई के पद भरे जाएंगे। वहीं, 645 पटवारी के पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू है।