Breaking News

  • कांगड़ा : कच्छियारी बाई पास फोरलेन पर चिट्टे के साथ पकड़ा नशा तस्कर
  • कंडवाल चरस मामला : जवाली का कुख्यात तस्कर शुभकर्ण चंडीगढ़ से गिरफ्तार
  • पच्छाद में मुख्यमंत्री की विशाल जनसभा जल्द, किए जाएंगे करोड़ों के लोकार्पण व शिलान्यास
  • बैजनाथ हत्या मामला : शादीशुदा महिला के साथ था अफेयर, पति ने ले ली जान
  • हिमाचल : नेपाल जा रहा ट्रैवलर कुमारसैन में पलटा, 29 लोग घायल
  • कांगड़ा : चरस मामले में तीसरा व मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, कुल्लू से दबोचा
  • अंडर-19 स्टेट लेवल इंडोर गेम्स में छाए शिवा गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल के होनहार खिलाड़ी
  • नूरपुर : खैरियां स्कूल के उपेश राणा का अंडर-19 राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन
  • झंडूता : जब्बलू के लोग परेशान, सड़क की हालत खस्ता, बस सुविधा भी नाममात्र
  • दुबई में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी, कांगड़ा में इंटरव्यू, एक दिन बचा शेष

सिरमौर : गिरिपार इलाके के रेतुआ में फटा बादल, एक व्यक्ति ने गंवाई जान

ewn24 news choice of himachal 20 Jul,2024 9:46 pm


    गौशाला में पशु देखने निकला था


    नाहन। सिरमौर जिला के पांवटा साहिब उपमंडल में गिरिपार इलाके की डांडा आंज पंचायत में बादल फटने की खबर सामने आई है। बादल फटने से रेतुआ गांव में साथ लगने वाले नाले में बाढ़ आ गई। यहां पर एक व्यक्ति की मौत हुई है।


    हिमाचल : रेलवे गेटमैन के लिए 550 पदों पर भर्ती, भूतपूर्व सैनिक करें आवेदन   



    मृतक की पहचान 48 वर्षीय अमान सिंह पुत्र तेलुराम निवासी रेतुआ पंचायत डांडा पांवटा साहिब के तौर पर हुई है।

    जानकारी के अनुसार गिरिपार इलाके में शुक्रवार रात मूसलाधार बारिश हुई। इस दौरान देर रात करीब डेढ़ बजे रेतुआ गांव में बादल फटा और गांव में साथ लगने वाले नाले में बाढ़ आ गई।


    Job Alert : अप्रेंटिस व एसोसिएट्स के 100 पदों पर भर्ती, यहां होंगे इंटरव्यू   



    बादल फटने के बाद अमान सिंह घर से बाहर गौशाला में पशु देखने निकला, जो भारी मलबे की चपेट में आकर लापता हो गया। घटना की जानकारी पुरूवाला पुलिस को दी गई। शनिवार तड़के ही लापता की तलाश के लिए ऑपरेशन चलाया गया। इस बीच अमान सिंह का शव घर से पांच किलोमीटर दूर टोंस नदी में बरामद हुआ। 


    हिमाचल : इन दो दिन भारी बारिश की संभावना, अब तक 40 फीसदी कम हुई वर्षा 



    रेतुआ गांव शिलाता जंगल के बीच बसा है। यहां पिछले कुछ समय से बड़ी संख्या में पेड़ों की कटाई हो रही है। 

    इलाके में ट्रैक्टर निकालने के लिए सड़कें बनाई गई हैं। पेड़ों की लकड़ियां गिरने से यहां लैंडस्लाइड जोन बन गए हैं। इससे स्थिति काफी गंभीर बन रही है।


    हिमाचल कैबिनेट बैठक की आगामी तिथि तय, इस दिन होगी 



    उधर, पुरूवाला पुलिस थाना प्रभारी राजेश पाल ने बताया कि मलबे के बीच लापता व्यक्ति का शव टोंस नदी में बरामद हो चुका है। परजिनों ने उसकी शिनाख्त कर ली है। आगामी कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।


    HRTC सिर्फ 231 रूट पर मुनाफे में, बेड़े में शामिल की जाएंगी 572 नई बसें   


Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather