Breaking News

  • हिमाचल वन विभाग और आईएसबी के भारती इंस्टीट्यूट के बीच समझौता, सीएम सुक्खू भी रहे मौजूद
  • हिमाचल में बेचा नकली और मिलावटी पनीर तो खैर नहीं, होटल और ढाबों के लिए सख्त निर्देश जारी
  • स्कूली छात्र करते दुआ, हे भगवान स्कूल टाइम बारिश न हो, नहीं तो हो जाएगी परेशानी
  • रेहड़ियों के पास मजे से खड़े थे लोग, अचानक हुआ कुछ ऐसा, भागकर बचानी पड़ी जान
  • हिमाचल में बड़ा हादसा : बीच टनल दो ट्रकों में टक्कर, तीन की गई जान-8 घायल
  • पालमपुर अस्पताल में 24 अंगुलियों के साथ जन्मा बच्चा, दोनों हाथों-पैरों में 6-6 अंगुली
  • जसूर के धमेटा रोड स्थित मेडिकल स्टोर में घुसे चोर, नकदी और मोबाइल चोरी
  • हमीरपुर में रोजगार मेला : 10वीं, 12वीं और ITI पास युवाओं के लिए भर्ती, फ्री बस और यूनिफॉर्म की सुविधा
  • फतेहपुर : खटियाड़ में इंडेन गैस सप्लाई पर हंगामा : दो माह बाद रात 8 बजे पहुंची गाड़ी, एजेंसी पर गंभीर आरोप
  • HPBOSE ने 12वीं की अंतिम मेरिट सूची की जारी, वेबसाइट पर जाकर कर सकते चेक

हिमाचल : इन दो दिन भारी बारिश की संभावना, अब तक 40 फीसदी कम हुई वर्षा

ewn24 news choice of himachal 20 Jul,2024 4:16 am


    अगस्त की शुरुआत में मानसून के रफ्तार पकड़ने की उम्मीद


    शिमला। हिमाचल प्रदेश में बरसात में अभी तक सामान्य से 40 फीसदी तक कम वर्षा हुई है। मौसम विभाग ने अगले तीन से चार दिन के दौरान बरसात में बढ़ोतरी का पूर्वानुमान जताया है। वहीं, 22 और 23 जुलाई को कुछ जिलों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।


    हिमाचल : रेलवे गेटमैन के लिए 550 पदों पर भर्ती, भूतपूर्व सैनिक करें आवेदन   



    इसके बाद जुलाई के अंत तक मानसून में कमी देखने को मिलेगी। बीते 24 घंटे के दौरान नाहन 63.9, कंडाघाट में 48.0, धौलाकुआं में 39.5, पच्छाद में 27.3 जबकि शिमला में 26.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।  


    Job Alert : अप्रेंटिस व एसोसिएट्स के 100 पदों पर भर्ती, यहां होंगे इंटरव्यू   



    मौसम विभाग के अनुसार, अगस्त माह की शुरुआत में मानसून के रफ्तार पकड़ने की उम्मीद है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक सुरेंद्र पॉल ने बताया कि अगले तीन से चार दिन तक प्रदेश में वर्षा में तेजी आने की संभावना है, जिसे लेकर विभाग ने अलर्ट जारी किए हैं।


    हिमाचल कैबिनेट बैठक की आगामी तिथि तय, इस दिन होगी 



    उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश के चार जिला शिमला, मंडी, कांगड़ा और बिलासपुर मे सामान्य के आसपास वर्षा हुई है जबकि बाकी क्षेत्रों में बारिश सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई है।

    HRTC सिर्फ 231 रूट पर मुनाफे में, बेड़े में शामिल की जाएंगी 572 नई बसें   



    सबसे कम बारिश लाहौल-स्पीति, सिरमौर, सोलन और ऊना में हुई है। उन्होंने कहा कि जुलाई माह में मानसून कम ही असरदार रहेगा जबकि अगस्त माह की शुरुआत में मानसून के रफ्तार पकड़ने की उम्मीद है। 

    उनके अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर पड़ने और बंगाल की खाड़ी से आने वाली हवाओं में इस बार कमी पाई गई है जिसके चलते पहाड़ों में बारिश कम हो रही है।


    हमीरपुर : लालहड़ी का लाल अग्निवीर निखिल कुमार पंचतत्व में विलीन


Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather