Breaking News

  • कांगड़ा के बालकरूपी में सनसनी : सैर पर निकले एक्स-सर्विसमैन को बीच रास्ते में मारी गोली
  • जानिए क्यों खास है शिमला के जाखू का दशहरा : संजीवनी की तलाश करते समय रुके थे बजरंगबली
  • शगुन की खुशियां मातम में बदलीं : अनियंत्रित होकर नदी में गिरी कार-तीन की जान गई-4 अस्पताल में भर्ती
  • संजौली से रामपुर और रिकांगपिओ के लिए 21 अक्तूबर से हेलीकॉप्टर सेवा शुरू, जानें पूरा शेड्यूल और समय
  • मंडी : तंग बाजारों और दुकानों में पटाखों की बिक्री पर रोक, सिर्फ 'छोटा पड्डल मैदान' में ही बिकेंगे पटाखे
  • सुजानपुर के स्टोन क्रशर में नौकरी का मौका : ड्राइवर और जेसीबी ऑपरेटर के भरे जाएंगे पद, 21 को होंगे इंटरव्यू
  • RNT पब्लिक हाई स्कूल रैंखा में धूमधाम से मनाई दुर्गा अष्टमी, भक्तिमय गीतों और जयकारों से गूंजा प्रांगण
  • HPRCA : फाइन आर्ट्स शिक्षक भर्ती का फाइनल रिजल्ट घोषित, 82 उम्मीदवार चयनित
  • मुंबई के जुहू में अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर अंधाधुंध फायरिंग : बाल-बाल बचे, ड्राइवर व एक व्यक्ति घायल
  • HPPWD शिमला में ड्राइवर के पदों पर भर्ती : जानें योग्यता, चयन प्रक्रिया और आवेदन की पूरी जानकारी

हिमाचल : रेलवे गेटमैन के लिए 550 पदों पर भर्ती, भूतपूर्व सैनिक करें आवेदन

ewn24 news choice of himachal 20 Jul,2024 12:18 am


    हमीरपुर के सैनिक विश्राम गृह में पहुंचें आवेदक


    हमीरपुर। भारतीय रेलवे के मुंबई, अहमदाबाद, भावनगर और राजकोट डिवीजनों में गेटमैन और गेटकीपरों के कुल 550 पदों के लिए चैकमेट सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड भर्ती करने जा रही है।

    इन पदों के लिए कंपनी 27 जुलाई को सुबह 10 बजे हमीरपुर के सैनिक विश्राम गृह में थल सेना के भूतपूर्व सैनिकों की भर्ती करेगी।


    Breaking : हिमाचल कैबिनेट बैठक की आगामी तिथि तय, इस दिन होगी 



    जिला सैनिक कल्याण कार्यालय के उपनिदेशक स्क्वाड्रन लीडर मनोज राणा ने बताया कि इस भर्ती में 54 वर्ष तक की आयु के दसवीं पास भूतपूर्व सैनिक भाग ले सकते हैं। चयनित भूतपूर्व सैनिकों को 30 से 35 हजार रुपये तक वेतन और अन्य सुविधाएं मिलेंगी।


    Job Alert : अप्रेंटिस व एसोसिएट्स के 100 पदों पर भर्ती, यहां होंगे इंटरव्यू   



    भर्ती के इच्छुक भूतपूर्व सैनिक अपने साथ डिस्चार्ज बुक, पीपीओ, एक्ससर्विस मैन का पहचान पत्र, आधार कार्ड, पैन कार्ड, एसपी कार्यालय द्वारा जारी पुलिस वेरिफिकेशन रिपोर्ट, बैंक पासबुक या कैंसल्ड चैक, दसवीं कक्षा की अंक तालिका और 10 पासपोर्ट साइज फोटो अवश्य लाएं।


    HRTC सिर्फ 231 रूट पर मुनाफे में, बेड़े में शामिल की जाएंगी 572 नई बसें   


    सिविलियन सिक्योरिटी गार्ड के किए जाएंगे भर्ती


    उपनिदेशक ने बताया कि इन पदों के अलावा चैकमेट सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड गुजरात के मुख्य शहरों में सिविलियन सिक्योरिटी गार्ड के पदों के लिए भी भर्ती करेगी, जिनके लिए 19 से 35 वर्ष तक के दसवीं पास युवा पात्र होंगे। अभ्यर्थियों की लंबाई कम से कम पांच फुट छह इंच होनी चाहिए। 


    हिमाचल में सूखे जैसे हालात : खराब हुई फसलों का आकलन करेगी सरकार



    सिक्योरिटी गार्ड के पदों के लिए इच्छुक युवाओं को अपने साथ चार पासपोर्ट साइज फोटो, एसपी कार्यालय द्वारा जारी पुलिस वेरिफिकेशन रिपोर्ट, दसवीं की अंक तालिका की मूल प्रति, आधार कार्ड और इसकी फोटो प्रति, बैंक पासबुक और इसकी फोटो प्रति लानी होगी तथा प्रशिक्षण एवं प्रशासनिक शुल्क के रूप में 4000 रुपये की राशि जमा करवानी होगी।

    अधिक जानकारी के लिए जिला सैनिक कल्याण कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222334 पर संपर्क किया जा सकता है।


    हमीरपुर : लालहड़ी का लाल अग्निवीर निखिल कुमार पंचतत्व में विलीन

    मंडी में मजदूर संगठनों का हल्ला बोल : केंद्र सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन


Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather