हिमाचल लोक सेवा आयोग ने यह रिजल्ट किया घोषित, पढ़ें डिटेल
ewn24news choice of himachal 28 Jul,2023 12:57 am
न्यायिक सेवा प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम घोषित
शिमला। हिमाचल लोक सेवा आयोग ने हिमाचल प्रदेश न्यायिक सेवा प्रतियोगी (प्रारंभिक) परीक्षा 2023 का रिजल्ट घोषित कर दिया है। प्रारंभिक परीक्षा 9 जुलाई 2023 को आयोजित की थी। हिमाचल प्रदेश न्यायिक सेवा प्रतियोगी (मुख्य) परीक्षा 2023 19 अगस्त 2023 से आयोजित होगी।
19 अगस्त 2023 को सिविल लॉ-1, 21 अगस्त को सिविल लॉ-2, 22 अगस्त को क्रिमिनल लॉ, 23 अगस्त को English Composition और 24 अगस्त को हिंदी भाषा का पेपर होगा। पेपर 10 से दोपहर एक बजे तक लिया जाएगा। रिजल्ट हिमाचल लोक सेवा आयोग की वेबसाइट पर भी उपलब्ध है।