ऋषि महाजन/नूरपुर। हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा और पुलिस जिला नूरपुर के तहत जवाली क्षेत्र में चरस के साथ मंडी निवासी एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस जिला नूरपुर द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए गए अभियान के अंतर्गत 06 अक्टूबर 2025 को नशा माफिया के खिलाफ बड़ी कार्रवाई अमल में लाई है।
पुलिस टीम 32 मील में नजदीक रैन शैल्टर के पास नाकाबंदी पर थी। इस दौरान गाड़ी नंबर HP76-1375 ( TATA INDIGO) को जांच के लिए रोका गया। जांच के दौरान सवार भरम सिंह पुत्र चुरामणि निवासी टिक्कर डाकघर बल्ह जिला मंडी के कब्जे से 2 किलो 526 ग्राम चरस बरामद करने में सफलता प्राप्त की। जवाली पुलिस स्टेशन में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। भविष्य में भी जिला पुलिस नूरपुर का नशे के विरुद्ध अभियान जारी रहेगा।
बता दें कि पुलिस जिला नुरपूर द्वारा नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान के अंतर्गत साल 2025 में एनडीपीएस एक्ट ( ND&PS Act) के अधीन 72 मामले दर्ज किए जा चुके हैं। उपरोक्त मामलों में कुल 01 किलो 524.28 ग्राम चिट्टा,17 किलो 110 ग्राम चरस, 23 किलो 570 ग्राम चूरा पोस्त (भुक्की), 344 अफीम के पौधे व 1,27,31,400 रुपये की नकद राशि बरामद की गई है।
इसके साथ ही तक वित्तीय जांच के दौरान आरोपियों की कुल 24,68,94,841 रुपये की चल व अचल संपत्ति को जब्त किया जा चुका है। इसके अलावा अन्य दर्ज कई मामलों में भी आरोपियों की चल व अचल संपत्ति की जांच अमल में लाई जा रही है। वर्ष 2025 के दौरान अवैध नशे के कारोबार में शामिल 127 लोगों को जिनमें 107 पुरुष व 20 महिलाएं शामिल हैं को गिरफ्तार किया गया है।
ps://
Https://