धर्मशाला। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में 14 दिसंबर को होने वाले टी-20 मैच के लिए भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने मैदान में नेट प्रैक्टिस के दौरान खूब पसीना बहाया।
कोच गौतम गंभीर की देखरेख में बल्लेबाजों ने टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव, शुभमन गिल (उप कप्तान), संजू सैमसंग, जितेश शर्मा, तिलक वर्मा, अभिषेक शर्मा और शिवम दुबे ने नेट पर बल्लेबाजी की।
भारतीय टीम शनिवार को दोपहर सवा दो बजे ही अभ्यास के लिए पहुंच गई। इस दौरान टीम के खिलाड़ियों ने पहले स्टेडियम की पिच का मुआयना किया। इसके बाद हल्का वार्मअप किया। इसके बाद टीम ने नेट में तेज और धीमी गति की गेंदों पर खूब बल्ला चलाया। इस दौरान टीम ने बल्लेबाजी पर विशेष ध्यान दिया।
वहीं, धर्मशाला में तेज पिच होने के चलते टीम को टारगेट एक बड़ा स्कोर खड़ा करना होगा ताकि दक्षिण अफ्रीका को बड़ा लक्ष्य दिया जा सके। इसके लिए टीम ने खूब अभ्यास किया। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका की टीम ने होटल में ही आराम किया। जबकि कुछ खिलाड़ियों ने मैक्लोडगंज से आधे त्रियुंड ट्रेक तक ट्रैकिंग करने के साथ निजी होटल में खाना भी खाया।
केशव महाराज ने हनुमान मंदिर में टेका माथा
दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ी केशव महाराज ने शनिवार सुबह कचहरी अड्डा के हनुमान मंदिर में माथा टेका। इस दौरान उन्होंने शिव मंदिर में ध्यान लगाया और हनुमान चलीसा का पाठ भी किया। केशव महाराज भारतीय मूल के खिलाड़ी जोकि दक्षिण अफ्रीका में बतौर गेंदबाज खेलते हैं। मंदिर में माथा टेकने के बाद सीधे वह होटल लौट गए और वहां पर उन्होंने आराम किया।