Breaking News

  • Breaking : दुबई में सिक्योरिटी गार्ड, वेटर, क्लीनर आदि के पदों पर नौकरी, कांगड़ा में इस दिन इंटरव्यू
  • Breaking : जसूर : निर्माणाधीन फ्लाईओवर से उतारते शटरिंग प्लेट गिरी, बाइक क्षतिग्रस्त
  • मंडी में गाय के साथ क्रूरता : पिल्लर के साथ रस्सी से बांधा
  • हिमाचल के शहरी क्षेत्रों में ऑनलाइन मिलेंगी 9 आवश्यक सेवाएं
  • हिमाचल में आगे बारिश की क्या संभावना, क्यों जारी हुआ येलो अलर्ट-जानें
  • नगरोटा बगवां : LIC एजेंट के पर्स से 50 हजार रुपए चुराने का आरोपी गिरफ्तार
  • मंडी में बाबा हरिहर नाथ ने दिए दर्शन : एक शिवलिंग में विराजमान महादेव और विष्णु
  • हिमाचल कैबिनेट बैठक की तिथि तय, इस दिन होगी- कई मुद्दों पर चर्चा संभव
  • हिमाचल : 5 फरवरी को आंधी, बिजली गिरने का अलर्ट, दो दिन घने कोहरे की चेतावनी
  • नूरपुर : फ्री किताबें, वर्दी, स्मार्ट क्लासरूम, फिर भी खाली क्यों सरकारी प्राइमरी स्कूल

हिमाचल के शहरी क्षेत्रों में ऑनलाइन मिलेंगी 9 आवश्यक सेवाएं

ewn24 news choice of himachal 05 Feb,2025 7:17 pm


    सीएम सुक्खू ने "नागरिक सेवा पोर्टल" का शुभारंभ किया


    शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शहरी विकास विभाग के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम ‘स्वच्छ शहर-समृद्ध शहर’ पहल और ‘नागरिक सेवा पोर्टल’ का शुभारंभ किया। एक राज्य एक पोर्टल पहल के तहत नागरिक सेवा पोर्टल  citizenseva.hp.gov.in  प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगा।


    सुजुकी मोटर कंपनी में 200 पदों पर भर्ती, ITI मंडी में होंगे इंटरव्यू  



    स्वच्छ शहर-समृद्ध शहर कार्यक्रम के तहत शहरी स्थानीय निकायों में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और कचरे के प्रबंधन के लिए विभिन्न पहल की जाएंगी। नागरिक सेवा पोर्टल के तहत विभिन्न ऑनलाईन जन सेवाएं प्रदान की जाएंगी। इससे शासन के रूपांतरण और परिदृश्य को नया आकार मिलेगा।

    इस अवसर पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इन पहल को परिवर्तनकारी बताते हुए कहा कि एक राज्य-एक पोर्टल पहल के तहत नागरिक सेवा पोर्टल को आरंभ करने का उद्देश्य राज्य के सभी शहरी स्थानीय निकायों में एक एकीकृत एंड-टू-एंड ऑनलाइन समाधान प्रदान करना है।


    हिमाचल में आगे बारिश की क्या संभावना, क्यों जारी हुआ येलो अलर्ट- जानें



    इसके माध्यम से पहले 9 आवश्यक सेवाएं प्रदान की जाएंगी, जिनमें से 7 सेवाएं नागरिकों की आवश्यकताओं के अनुरूप होंगी और दो शहरी स्थानीय निकायों के प्रबंधन के लिए डिजाइन की गई हैं। इसके माध्यम से व्यापार लाइसेंस, संपत्ति कर प्रबंधन, शिकायत निवारण, सामुदायिक स्थानों की बुकिंग सहित अनेक जन सेवाएं लोगों को ऑनलाइन उपलब्ध होंगी। आने वाले समय में इस प्लेटफार्म के माध्यम से 45 सेवाएं प्रदान की जाएंगी।


    हिमाचल कैबिनेट बैठक की तिथि तय, इस दिन होगी- कई मुद्दों पर चर्चा संभव



    मुख्यमंत्री ने कहा कि सिटीजन सेवा पोर्टल के माध्यम से कूड़ा संग्रहण और बिल जारी करने के लिए शहरी क्षेत्रों के 2 लाख 82 हजार घरों के गारबेज आईडी बनाए जाएंगे। भविष्य में इन सभी पंजीकृत इकाइयों को डिजिटल पहचान प्लेट्स प्रदान की जाएंगी।

    उन्होंने कहा कि नागरिक सेवा पोर्टल एक प्रणाली नहीं है बल्कि यह प्रौद्योगिकी के उपयोग और समावेशी विकास के प्रति प्रदेश सरकार की प्रतिबद्धता है। प्रदेश सरकार ईज़-ऑफ लिविंग को सर्वोच्च अधिमान दे रही है।

    लोगों के जीवन को सुगम बनाने तथा प्रक्रियाओं को सरल बनाने के लिए सरकार निरंतर परिवर्तनकारी कदम उठा रही है। पहले सभी स्थानीय निकायों में कार्य परंपरागत रूप से ही किए जा रहे थे। अब इनकी कार्यशैली में बदलाव लाया गया है, जिससे इनकी दक्षता में भी बढ़ोतरी हुई है।


    दुबई, जापान, स्लोवाकिया में नौकरी का सुनहरा मौका : यहां पढ़ें डिटेल



    मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में कचरा एकत्रित करने तथा उसके निपटारे के लिए व्यापक स्तर पर तंत्र विकसित किया गया है। इसके वैज्ञानिक निपटारे के लिए आधुनिक सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। शहरी स्थानीय निकायों में पार्किंग, पार्क व अन्य सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। इसके परिणाम स्वरूप शिमला शहर को ईज़-ऑफ लिविंग इंडेक्स में पहला स्थान प्राप्त हुआ है।

    उन्होंने कहा कि आपसी सहयोग से हिमाचल प्रदेश को ई-गवर्नेंस और नागरिक सशक्तिकरण का मॉडल राज्य बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार नागरिकों को बेहतरीन स्वास्थ्य तथा पेयजल सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रयासरत है। प्रदेश में पेयजल को स्वच्छ बनाने के लिए विश्व स्तरीय तकनीक का उपयोग करने की योजना तैयार की गई है। इसके दृष्टिगत शिमला शहर में पायलट आधार पर प्रोजेक्ट शुरू किया जाएगा, जिसमें ओजोन और यूवी तकनीक का उपयोग किया जाएगा।


    नगरोटा बगवां : LIC एजेंट के पर्स से 50 हजार रुपए चुराने का आरोपी गिरफ्तार  



    मुख्यमंत्री ने कहा कि 10 फरवरी, 2025 से सभी शहरी स्थानीय निकायों में सार्वजनिक शिकायतों के समाधान के लिए वार्ड स्तर पर समाधान शिविर आयोजित किए जाएंगे। सभी शहरी स्थानीय निकायों में स्वच्छ शहर समृद्ध शहर के रूप में दो माह तक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।  
    इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने नवनिर्मित शहरी स्थानीय निकायों को कचरा संग्रहण वाहन खरीदने के लिए 10.62 लाख रुपये प्रति निकाय वित्तीय सहायता प्रदान की। उन्होंने स्थानीय निकायों को ऑनलाइन भुगतान के लिए पीओएस मशीनें भी प्रदान कीं। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर शहरी विकास विभाग के आईईसी प्लान की पुस्तिका का विमोचन भी किया।

    शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार शहरीकरण की चुनौतियों के समाधान के लिए निरन्तर प्रयास कर रही है। शहरों में दीर्घकालिक योजना के साथ विकास योजनाएं तैयार की जा रही हैं, ताकि समावेशी और सतत विकास के लक्ष्यों को हासिल किया जा सके। 


    मंडी में बाबा हरिहर नाथ ने दिए दर्शन : एक शिवलिंग में विराजमान महादेव और विष्णु  



    उन्होंने कहा कि प्रदेश में सभी शहरी क्षेत्रों में नागरिकों को उच्च स्तरीय सुविधाएं प्रदान करने की दिशा में परिवर्तनकारी कदम उठाए जा रहे हैं। नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का दायित्व है। उन्होंने कहा कि कचरे के उचित प्रबंधन और इसके वैज्ञानिक निपटान के लिए व्यापक स्तर पर जन जागरूकता अभियान आरम्भ किया गया है।

    इस अवसर पर शहरी विकास विभाग ने आईआईटी रोपड़ और जीआईजेड के साथ शहरी सतत पहलों के दृष्टिगत दो समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए। इसका उद्देश्य शोध, नवाचार कचरा प्रबंधन तकनीकों सहित अन्य विषयों पर आपसी साझेदारी व समन्वय से कार्य करना है ताकि स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में व्यापक स्तर पर सकारात्मक बदलाव लाए जा सकें।

    प्रधान सचिव शहरी विकास देवेश कुमार और जीआईजेड सतत शहरी विकास के निदेशक क्रिसटीन कैफेनसटानर ने भी इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त किए। शहरी विकास विभाग के निदेशक डॉ. नीरज कुमार ने मुख्यमंत्री और गणमान्य अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में स्वच्छता आधारित लघु नाटिका भी प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम में विधायक संजय अवस्थी, नगर निगम शिमला के महापौर सुरेन्द्र चौहान, शहरी निकायों के प्रतिनिधि और गणमान्य उपस्थित थे। 


    जापान में शेफ, कुक, ANM, GNM को नौकरी, शिमला की कंपनी लेगी ऑनलाइन इंटरव्यू



    हिमाचल के जुड़ी हर बड़ी खबर पाएं अपने फोन पर, जुड़िए हमारे WhatsApp ग्रुप के साथ 




    हिमाचल : 5 फरवरी को आंधी, बिजली गिरने का अलर्ट, दो दिन घने कोहरे की चेतावनी 


    HPBOSE : तीसरी, पांचवीं व आठवीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाओं की डेटशीट जारी, यहां देखें 



    हिमाचल : पर्यावरण अधिकारी भर्ती को लेकर अपडेट- आवेदन की तिथि बढ़ी 


    हिमाचल लोक सेवा आयोग ने इन पदों के लिए मांगें आवेदन- जानें डिटेल



    हिमाचल लोक सेवा आयोग ने इन 6 पदों पर शुरू की भर्ती, 25 तक करें आवेदन 



    नवोदय विद्यालय में 9वीं तथा 11वीं के लिए लेटरल प्रवेश परीक्षा 8 फरवरी को  



    हिमाचल में 9वीं और 11वीं कक्षा की डेटशीट जारी, इस दिन से पेपर  



    HPPSC ने इन पदों पर शुरू की भर्ती, 20 फरवरी तक करें आवेदन 


    HPPSC : होम्योपैथिक मेडिकल ऑफिसर भर्ती को लेकर अपडेट- जानें




Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather