Breaking News

  • नादौन में 10वीं पास और फेल के लिए रोजगार का मौका, इस दिन होंगे साक्षात्कार
  • स्वारघाट मॉक ड्रिल : उत्तर भारत के कई हिस्सों में लगे तीव्र झटके, NDRF टीमें सक्रिय
  • बद्दी की कंपनी अपरेंटिस और ऑपरेटर्स के भरे जाएंगे 100 पद, भोरंज में इंटरव्यू
  • राजगढ़ बैसाखी पर्व मेले में बलवीर भगनाल ने सुनाई पहाड़ी कविता, गूंज उठा पंडाल
  • कांगड़ा : बेफिक्र होकर खरीदें गहने, वर्मा ज्वैलर्स देंगे बदलने-ठीक करने की सुविधा
  • घुमारवीं : श्री सत्य साईं सेवा समिति ने नाहर सिंह मंदिर परिसर में चलाया स्वच्छता अभियान
  • सावधान : आज रात से भारी वर्षा, ओलावृष्टि और तेज हवाओं का ऑरेंज अलर्ट
  • नूरपुर : लड़कियों के सपने को पूरा करने में सहयोग कर रहा आर्य समाज
  • कांगड़ा में वर्मा ज्वैलर्स की प्रदर्शनी : लाए हैं ये धमाकेदार ऑफर, करें विजिट
  • हिमाचल में डम्मी एडमिशन देने वाले निजी स्कूलों की खैर नहीं, बोर्ड करेगा औचक निरीक्षण

सुजानपुर डबल मर्डर केस : आरोपी रिटायर्ड फौजी को 3 दिन का रिमांड, घायल ससुर-बहू पहुंचे घर

ewn24news choice of himachal 08 Jan,2023 12:16 am






    आरोपी से सीन री-क्रिएट करवाएगी पुलिस



    सुजानपुर। जिला हमीरपुर के सुजानपुर में बीड़ बगेहड़ा गांव में मां-बेटे की गोली मारकर जान लेने वाले रिटायर्ड फौजी चंचल सिंह को आज कोर्ट में पेश किया गया। आरोपी को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस के अनुसार रिमांड के दौरान उक्त आरोपी को घटनास्थल पर ले जाया जाएगा तथा उससे सीन री-क्रिएट भी करवाया जाएगा।
    हिमाचल में जमीनी विवाद में चली गोलियां : मां-बेटे की मौत, ससुर व बहू घायल 

    शनिवार सुबह फोरेंसिक टीम घटनास्थल पर जांच करने के लिए पहुंची थी। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त बंदूक अपने कब्जे में ले ली है। सुजानपुर से सतपाल शर्मा की अगुवाई में पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर दीवारों पर जगह-जगह गोली चलने के बाद छर्रे के निशान मिले हैं।

    एसपी हमीरपुर आकृति शर्मा ने बताया कि जांच जारी है। गोलीबारी में घायल हुए ससुर और बहू हमीरपुर स्थित जिला अस्पताल से घर पहुंच गए हैं। अब मृतकों का अंतिम संस्कार रविवार को होगा। मृतक करण के छोटे भाई के आने का इंतजार है। करण कटोच का भाई आर्मी में है जिसे सूचना दे दी गई है।
    सुजानपुर डबल मर्डर केस : फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, आज कोर्ट में पेश होगा आरोपी रिटायर्ड फौजी 



    गोलीबारी में करण की मां विमला देवी की भी मौत हुई है, जबकि करण के पिता अजीत कुमार और करण की पत्नी ममता देवी घायल हुए हैं। पुलिस ने चंचल के खिलाफ धारा 302 IPC के तहत हत्या का केस दर्ज किया है।

    जानकारी के अनुसार, दोनों पक्षों में पिछले 35 साल से छोटे से जमीन के टुकड़े को लेकर विवाद चल रहा था। केस सुजानपुर में SDM की कोर्ट में विचाराधीन है, लेकिन शुक्रवार को लड़ाई ने खूनी रूप ले लिया। दोनों परिवारों की आपस में रिश्तेदारी थी जो कि दुश्मनी में बदल गई।





    गांव वालों के अनुसार, दोनों परिवारों में पुरानी दुश्मनी थी। रोजाना दोनों परिवार आपस में लड़ते-झगड़ते रहते थे। कोर्ट में केस चल रहा था। पंचायत में भी कई बार मामला जा चुका था। बावजूद इसके विवाद सुलझ नहीं रहा था।

    पुलिस के मुताबिक, आरोपी चंचल और पीड़ित परिवार आपस में रिश्तेदार और एक दूसरे के पड़ोसी हैं। दोनों जमीन पर अपना हक जताते हैं। शुक्रवार शाम करीब साढ़े 5 बजे दोनों पक्षों में जमीन को लेकर बहस हुई। इसके बाद झगड़ा इतना बढ़ गया कि चंचल सिंह ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी।

    करण कटोच अपनी मां विमला देवी व पत्नी-पिता के साथ खेत में काम कर रहे थे। चंचल सिंह मकान की छत पर खड़ा था, वहीं से उसने गोलियां चला दीं। करण ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। अन्य तीनों को छर्रे लगे। विमला को सुजानपुर अस्पताल लाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। करण की पत्नी व पिता का इलाज चल रहा है। गांव में जिस जगह पर गोलीबारी हुई उस स्थान पर पुलिस का पहरा बैठा दिया गया है। घटनास्थल को पुलिस ने सील कर दिया है।





    [embed]
    [/embed]
    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 






Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather